फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Latest News: Chinook Helicopter Will Deliver Heavy Machines in kedarnath From Tomorrow

उत्तराखंड: चिनूक हेलीकॉप्टर ने गौचर हवाई पट्टी पर की लैंडिंग, आज से भारी मशीनें पहुंचाएगा केदारनाथ

Mon, 26 Oct 2020 06:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Oct 2020 06:26 PM IST
सार

  • गौचर हवाई पट्टी से पार्ट्स में केदारनाथ ले जाई जाएंगी तीन भारी मशीनें

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Chinook Helicopter Will Deliver Heavy Machines in kedarnath From Tomorrow
चिनूक हेलीकॉप्टर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण के निर्माण कार्यों के लिए भारतीय सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर मंगलवार से गौचर हवाई पट्टी से धाम भारी मशीनें पहुंचाएगा। भारतीय सेना का यह मालवाहक हेलीकॉप्टर गौचर हवाई पट्टी पर पहुंच चुका है।

विज्ञापन


उधर, केदारनाथ में भी हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग और मशीनों को उतारने के लिए प्रशासन और डीडीएमए की ओर से सभी जरूरी कार्रवाई पूरी कर दी गई है। अमेरिका में निर्मित इस हेलीकॉप्टर से तीन भारी मशीनें, जिसमें डंपर, हाइड्रा और जेसीबी रखी गई हैं, जिन्हें पार्ट्स (टुकड़ों) के रूप में केदारनाथ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: इस दिन बंद होंगे बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनूक हेलीकॉप्टर की ओर से 17 अक्तूबर को केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड पर सफल लैंडिंग की गई थी। चिनूक सीएच-47 हेलीकॉप्टर 20 हजार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। साथ ही यह एक समय में 12 टन से अधिक वजन अपने साथ ले जा सकता है।

शासन स्तर से जरूरी निर्देश जारी

चिनूक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल विश्व के 26 देशों की ओर से किया जा रहा है। डीएम वंदना सिंह ने कहा कि चिनूक की ओर से मशीनों के धाम पहुंचते ही पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। सभी कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध निर्माण कार्यों के लिए शासन स्तर से जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

3312 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन 
सोमवार को केदारनाथ में 3312 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि दर्शनार्थियों में 1862 पुरूष, 1389 महिलाएं और 60 बच्चे शामिल थे।

उन्होंने बताया कि सुबह से दोपहर बाद तक मौसम सुहावना रहा, इस दौरान धाम में भक्तों की खूब भीड़ जुटी रही। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में भी नियमित श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed