फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JP Nadda in Dehradun News: Uttarakhand Latest News Bjp National President JP Nadda Will Arrive Dehradun Today

JP Nadda: देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पहले दिन खूब चला बैठकों का दौर

Sat, 05 Dec 2020 04:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 05 Dec 2020 04:33 PM IST
सार

  • थीम आधारित मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे हजारों कार्यकर्ता  
  • खुले वाहन में अभिवादन स्वीकारेंगे, नेपाली फार्म से शुरू हो जाएंगे स्वागत कार्यक्रम 

विज्ञापन
JP Nadda in Dehradun News: Uttarakhand Latest News Bjp National President JP Nadda Will Arrive Dehradun Today
जेपी नड्डा - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को हरिद्वार से देहरादून पहुंचे। वह आज सुबह करीब दस बजे देहरादून के लिए रवाना हुए। हरिद्वार स्थित काली मंदिर में जेपी नड्डा ने शुक्रवार रात पूजा-अर्चना कर सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की। महामंडलेश्वर से कई मुद्दों पर वार्ता की।

विज्ञापन


शनिवार को देहरादून पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत पर पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह से गदगद नजर आए। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक स्थान-स्थान पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया।
विज्ञापन

 
मानव श्रृंखलाएं थीम आधारित रहीं। कहीं पर्यावरण संरक्षण की झलक दिखी तो कहीं देवभूमि की सांस्कृतिक छटा बिखरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुले वाहन से कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान वह अपने वाहन से नहीं उतरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में राजधानी देहरादून पोस्टरों और बैनरों से पट गया है। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे से लेकर राजधानी की ईसी रोड, राजपुर रोड तक जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। संगठन की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी कटआउट लगाए गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मुख्यमंत्री की ओर से जगह-जगह जो छोटे होर्डिंग लगाए हैं, उनमें कोविड से बचाव के लिए संदेश लिखे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि नड्डा सात नवंबर तक 14 बैठकें करेंगे, लेकिन उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हो सकेगी। सभी इंडोर बैठकें होंगी, जिनके बारे में अलग से ब्रीफिंग की जाएगी। एक भी बैठक खुले में नहीं होगी। वह 11,235 बूथ अध्यक्षों से वर्चुअल संवाद करेंगे।  

प्रदेश पदाधिकारियों से होगी बैठक की शुरुआत

पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष की पांच महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। बीजापुर सेफ हाउस में नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की । इस बैठक में राजनीतिक चर्चा, विचारधारा, राजनीतिक दशा एवं दिशा व बूथ पर छह कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। इस बैठक के प्रभारी कुलदीप कुमार व बलजीत सोनी रहे। 

छह को संघ कार्यालय जाएंगे नड्डा 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह दिसंबर को तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय जाएंगे। यहां वह संघ परिवार के सदस्यों के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद वह कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह बूथ समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।

बूथ अध्यक्ष से ऊपर प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सोशल मीडिया वालंटियर से भी रूबरू होंगे। सात दिसंबर को वह वित्तीय स्थिति पर बैठक करेंगे। इसके बाद उनकी मंत्रिमंडल के साथ बैठक होगी और फिर कोर कमेटी के साथ बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed