{"_id":"5f69c7aa8ebc3edda848c9fe","slug":"uttarakhand-latest-news-bjp-mla-sexual-assault-case-today-magistrate-statements-of-women-can-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक महेश नेगी प्रकरण : पुलिस ने दर्ज कराए पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान, महिला ने आरोपों को दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक महेश नेगी प्रकरण : पुलिस ने दर्ज कराए पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान, महिला ने आरोपों को दोहराया
Tue, 22 Sep 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:42 PM IST
सार
- कोर्ट से मिली मंगलवार की तारीख, पुलिस सोमवार को लेकर पहुंची थी बयानों के लिए
- पुलिस दर्ज कर चुकी है महिला के बयान, हो चुका है मेडिकल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मंगलवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए। सूत्रों के मुताबिक महिला ने पुलिस को दिए गए बयानों को दोहराया है। हालांकि, अब पुलिस की क्या रणनीति होगी इसके बारे में अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बता दें, महिला के खिलाफ जब विधायक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था उस वक्त उसने भी पुलिस को अपनी ओर से शिकायत की थी। पुलिस ने महिला की शिकायत को पूर्व के मुकदमे में ही शामिल कर लिया था, लेकिन महिला पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं थी और उसने में शिकायत की थी। इसके बाद गत पांच सितंबर को विधायक महेश नेगी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस की एसआईएस शाखा जांच कर रही है। विवेचना अधिकारी को पूर्व में महिला ने लिखित बयानों की कॉपी उपलब्ध कराई थी। इसके बाद पुलिस कैमरे के सामने महिला के बयान दर्ज करना चाहती थी। हालांकि, इसके लिए महिला और उनके अधिवक्ता ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को सामान्य प्रक्रिया के तहत ही बयान दर्ज कराए थे। कुछ दिन पहले पुलिस ने करीब चार घंटे तक महिला के बयान दर्ज किए गए थे। इसके बाद नियमानुसार महिला को मजिस्ट्रेटी बयानों के लिए कोर्ट ले जाया गया। वहां सोमवार को कोर्ट ने मंगलवार की तिथि नियत की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए हैं।