उत्तराखंड: सीएम से मिले नाराज कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, आधी अधूरी रही बातचीत
- तय हुई बैठक, दून में दोपहर बाद सीएम से मिलेंगे हरक सिंह
- कर्मकार कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन से नाराज हैं श्रम मंत्री हरक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन से नाराज श्रम मंत्री हरक सिंह की बृहस्पतिवार को सीएम से हुई मुलाकात के बाद भी हालात नहीं बदले। हरक सिंह के मुताबिक बातचीत पूरी नहीं हो पाई, लेकिन कुछ बातें उन्होंने सीएम को बताई हैं। दो-तीन दिन बाद बोर्ड मुद्दे पर फिर से बातचीत होगी।
श्रम मंत्री हरक सिंह बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सचिवालय पहुंचे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत उस समय कोविड की समीक्षा बैठक में व्यस्त थे। थोड़ी देर बाद दोनों नेताओं के बीच में बातचीत हुई। खुद श्रम एवं वन मंत्री हरक सिंह ने बताया कि नए वन प्रमुख की फाइल पर भी सीएम से बातचीत हुई।
इसके बार बोर्ड को लेकर भी बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक श्रम मंत्री ने बोर्ड के पुनर्गठन के तरीके को लेकर आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड का कार्यकाल पूरा गया था, इसलिए पुनर्गठन जरूरी था। करीब आधे घंटे की बातचीत के दौरान ही मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिल गया है। यह जानकारी सामने आने के बाद आगे की बातचीत नहीं हो पाई।
हर अपने रुख पर कायम, अभी नहीं खोला मोबाइल
वैसे श्रम मंत्री हरक सिंह ने कहा था कि वे सीएम से बात करने के बाद अपना पक्ष मीडिया के सामने स्पष्ट करेंगे। बृहस्पतिवार को उन्हें एक और झटका लगा जब नए बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड सचिव दमयंती रावत को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस पर मंत्री ने कुछ नहीं कहा। माना जा रहा है कि इससे उनकी नाराजगी में इजाफा ही हुआ है। हरक का मोबाइल देर शाम तक भी नहीं खुला था और उनसे उनके निकटस्थ लोग ही बातचीत कर पा रहे हैं।
सीएम के साथ बहुत अच्छे माहौल में बात हुई है, लेकिन भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को लेकर बातचीत पूरी नहीं हो पाई। इस पर दो-तीन दिन में फिर से बातचीत होगी। कुछ मामलों को सीएम को अवगत करा दिया गया है। आज आखिरी कार्यदिवस भी था और जयराज 31 को रिटायर हो रहे हैं। लिहाजा पीसीसीएफ को लेकर बात करनी जरूरी थी। रंजना काला के नाम पर सहमति बन गई है। इससे ज्यादा अभी मैं कुछ नहीं कहूंगा।
-हरक सिंह, श्रम एवं वन मंत्री