फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand land law: bollywood singer jubin nautiyal supports strict land law

उत्तराखंड भू-कानून: गायक जुबिन नौटियाल ने कहा- पहाड़ के लोगों के हितों की रक्षा करने वाला कानून जरूरी

Sun, 01 Aug 2021 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Aug 2021 10:32 AM IST
सार

बीते कई दिनों से नैनीताल के पास पंगूट गांव के एक रिजॉर्ट में अपनी बहन निहारिका और कुछ दोस्तों के साथ ठहरे जुबिन ने शनिवार को यहां से लौटने से पूर्व अमर उजाला से बातचीत में यह बात कही।

विज्ञापन
uttarakhand land law: bollywood singer jubin nautiyal supports strict land law
गायक जुबिन नौटियाल

विस्तार

गायकी से युवाओं का दिल जीतने वाले देहरादून निवासी सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में भू- कानून को लेकर चल रही मुहिम का समर्थन किया है। उनका कहना है कि विभिन्न प्रांतों के लोगों का रुझान पहाड़ की ओर बढ़ा है। ऐसे में जरूरी है कि उत्तराखंड समेत सभी पर्वतीय राज्यों में ऐसा भू-कानून बनाया जाए, जो पहाड़ के लोगों के हितों की रक्षा करता हो।

विज्ञापन


उत्तराखंड भू-कानून: गणेश गोदियाल ने की वकालत, कहा- आने वालीं नस्लों के लिए एक इंच जमीन नहीं बचेगी
विज्ञापन


बीते कई दिनों से नैनीताल के पास पंगूट गांव के एक रिजॉर्ट में अपनी बहन निहारिका और कुछ दोस्तों के साथ ठहरे जुबिन ने शनिवार को यहां से लौटने से पूर्व अमर उजाला से बातचीत में यह बात कही। एक सवाल के जवाब में जुबिन ने कहा कि नैनीताल और मसूरी देशभर के पर्यटकों की पसंदीदा जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल बड़ी संख्या में यहां सैलानी आते हैं। कहा कि कोरोना संक्रमण फैलने के बाद लोग समुद्री तटों को छोड़कर पहाड़ों की तरफ न केवल घूमने आ रहे हैं, बल्कि पहाड़ की वादियों में बसना भी चाह रहे हैं।

पुराने दौर के गीतों को वापस लाने के लिए प्रयासरत

जुबिन नौटियाल ने कहा कि पहाड़ में जमीन की खरीद-फरोख्त पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। ऐसे में जरूरी है कि सरकार ऐसा भू कानून तैयार करे, जिससे पहाड़ के लोगों के हितों की रक्षा हो सके और जल, जंगल-जमीन पर उनका अधिकार बना रहे।

बातचीत के दौरान जुबिन ने कारगिल युद्ध के हीरो रहे शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘शेरशाह’ में गाए अपने गीत ‘काटूं कैसे राता ओ सांवरे, जिया नहीं जाता सुन बावरे, के रातां लंबेया लंबेया रे’ भी गुनगुनाया।

मौजूदा समय में फिल्मों में अर्थहीन गीतों को लेकर जुबिन का कहना था कि उनका कोई भी गाना ऐसा नहीं है जो लोगों को अच्छा संदेश न देता हो। कहा कि वह पिछले कुछ साल से अरिजीत सिंह के साथ पुराने दौर के गीतों को वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं।

कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि हम इसके माध्यम से युवाओं को अच्छे कार्यों के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं। जीवन में तरक्की पाने के लिए कठोर मेहनत की जरूरत होती है। यदि व्यक्ति जीवन में अपनी मंजिल पाना चाहता है तो इसके लिए उसे खुद ही संघर्ष करना होगा। बकौल जुबिन छोटा और आसान रास्ता आकर्षक होता है लेकिन कठिन मार्ग ही सफलता की कुंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed