{"_id":"5dccd7e28ebc3e5b133a3153","slug":"uttarakhand-khel-mahakumbh-will-start-from-25-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री ने बैठक में लिया तैयारियों का जायजा, 25 नवंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मंत्री ने बैठक में लिया तैयारियों का जायजा, 25 नवंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ
Thu, 14 Nov 2019 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:02 AM IST
सार
- कस्तूरी मृग होगा शुभंकर
विज्ञापन
खेल मंत्री अरविंद पांडेय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल महाकुंभ 25 नवंबर 2019 से शुरू होगा। इसका शुभंकर कस्तूरी मृग होगा। इसके साथ ही महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। यह फैसले बुधवार को सचिवालय में खेल मंत्री अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित खेल महाकुंभ 2019 राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में लिए गए।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले गरीब प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी हर संभव सहायता की जाए। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए राज्य स्तर पर उन्हें सम्मानित करने की संभावनाएं तलाश की जानी चाहिए, साथ ही पंचायत स्तर तक प्रतिभाएं तलाशने का कार्य लगातार किया जाए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकें। इसके लिए राज्य से पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। खिलाड़ियों के रहने, खाने, ट्रैक सूट, जूते एवं किट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान सचिव खेल बृजेश कुमार संत ने बताया कि खेल महाकुंभ में इस वर्ष दो लाख से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में निर्धारित आयु वर्ग अंडर-12, 14, 17 और 21 में बालक बालिका भाग लेंगे। दिव्यांगजन के खेल आयोजन राज्य स्तर पर होंगे। महिला वर्ग के खेल जिले एवं राज्य स्तर पर होंगे।
खेल महाकुंभ में कुल 16 खेल प्रतियोगिताएं निर्धारित हैं। पहली बार तैराकी, तीरंदाजी व तलवारबाजी को भी प्रतियोगिता में रखा गया है। बैठक में अपर सचिव उदयराज सिंह, विनोद कुमार सुमन, प्रताप सिंह शाह, निदेशक शिक्षा आरके कुंवर मौजूद रहे।