फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand kauthig 2020 in Mumbai: Young folk singer Priyanka Mahar rocking performance

कौथिग महाकुंभ-2020 : युवा गायिका प्रियंका महर की धमाकेदार प्रस्तुति पर झूमे लोग

Fri, 31 Jan 2020 10:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 31 Jan 2020 10:58 PM IST
सार

  • कौथिग की आठवीं शाम गीत-संगीत और लोक नृत्यों की धूम के बीच देर तक थिरकते रहे प्रवासी

विज्ञापन
Uttarakhand kauthig 2020 in Mumbai: Young folk singer Priyanka Mahar rocking performance
प्रस्तुति देतीं प्रियंका महर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेरुल के रामलीला मैदान में आयोजित कौथिग-2020 की आठवीं शाम यूट्यूब चैनल पर सनसनी बनकर उभरी युवा गायिका प्रियंका महर और उनकी टीम के नाम रही। रणसिंघा बाजे तुतरि बाजे... गीत से शुरू हुआ गीतों का सिलसिला देर तक चलता रहा। मुंबई के प्रवासी उत्तराखंडीयों ने भी दिल खोलकर प्रियंका का स्वागत किया। प्रियंका ने जैसे ही मोटरों को सैणु होयु गीत... गाया पूरा पंडाल झूम उठा। इसके बाद ऐ जी डांडी काठिंयों मां बैठी होली....गीत प्रस्तुत किया तो हर कोई भावुक हो गया।

विज्ञापन


प्रियंका की खासियत है कि वे अपने गीतों से श्रोताओं को सुदूर पहाड़ों में ले जाती हैं। ऐ मेरो गोपाला मैके छोड़ केई... और तेरा मेरा बारा मा चंबा बजारा... गीत ने तो जैसे युवाओं की मुराद पूरी कर दी। वे इन गीतों पर जमकर झूमे। मुंबई की हवा में इन दिनों हल्की ठंडक है, लेकिन प्रियंका ने अपने गीतों से उसमें गरमाहट ला दी। उन्होंने कुमाउंनी व गढ़वाली गीतों को आधुनिक संगीत के साथ पेश किया।
विज्ञापन


गढ़वाली और कुमाउंनी के चर्चित गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने का भी मौका दिया। उनके सुनाये चैत की चैत्वाला..., फ्वां बाघा रे...., बैठ डोला मां...गीतों को दर्शकों ने जमकर सराहा। तालियां बजाकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। गायक रोंगपाज ने हिंदी, कुमाउनी व गढ़वाली रैप सुनाकर मनोरंजन का तड़का लगाया। प्रियंका की टीम में दीपक महर, राहुल उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा और आदित्य बिजल्वाण आदि मंच पर उनका साथ निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अंकीत फिल्म एंड इंटीटेंमेंट के उभरते युवा गायक सौरभ मैठानी ने अपने साथियों विनोद खंडूड़ी, गायिका दुर्गा सागर, गायक हेमंत बुटोला के साथ मंच कई लोक गीतों के जरिए रंगा जमाया। उन्होंने सुंदर गीत कोटे की चीनी कु सब बाजार ग्यां छन...ले पाली जाला केला मा.... हिमगिरि की चेली है परू जय जय बोला...  सहित कई गीतों की श्रंखलाबद्ध प्रस्तुति दी। गायक हेमंत बुटोला, कैलास कुमार ने भी अपनी गायकी का रंग जमाया। इस दौरान दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में गीतों की फरमाइश उठती रही।
 

पहाड़ में निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील

कौथिग मंच पर विशेष  रूप से पहुंचे धारचूला विधायक हरीश धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों से पहाड़ में निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मुहिम मेरा वोट, मेरे गांव को मंच से दोहराया और मुम्बई वासियों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। इससे पूर्व मंच पर काफल फाउंडेशन टीम का सम्मान किया गया। आमर जीत मिश्रा महासचिव बीजेपी मुंबई, नवीन टोलिया चांदनी इंटरप्राइजेज, सुमित्रा केशवा कवियत्री, राजेंद्र जोशी, संजय अभिज्ञान रीजनल एडिटर अमर उजाला उत्तराखंड, महेशभट्ट कांदिवली, भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता अरुण  सिंह (भोजपुरिया काका), गणेश जोशी महासचिव, उत्तराखंड महा परिषद लखनऊ, कृष्णा नाइक आदि अतिथि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मंच पर अतिथियों का स्वागत कौथिग फाउंडेशन के अध्यक्ष हीरासिंह भाकुनी, संयोजक केशर सिंह बिष्ट, कार्याध्यक्ष सुशील कुमार जोशी, महासचिव तरुण चैहान, मनोज भट्ट, सुरेश काला, सुरेंद्र बिष्ट, प्रकाश चंद, बलवंत पवार, मोहन बिष्ट, गोविंद आर्य ने किया।

कौथिग टीम के ये सदस्य भी मौजूद रहे...
प्रवीण ठाकुर
जगजीवन कन्याल
दिनेश बिष्ट
मनोज भट्ट
महिपाल नेगी
प्रदीप जखमोला
लक्ष्मण नेगी
प्रकाश चंद
राजेंद्र रूपलाल
सुरेन्द्र बीस्ट
दीपक भट्ट
विनोद भट्ट
अनूप डिमरी
विजय नरियाल
बलवंत पंवार
अनिल बिंजोला
सुरेश काला
मोहन बिष्ट
महेंद्र मेहरा
राजेन्द्र रावत
देवेंद्र रावत
सरस्वती कुकरेती
मीनाक्षी भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed