फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand jail very bad condition

जेलों में भेड़-बकरियों की तरह ठूंसे हैं कैदी

Tue, 13 Jun 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Jun 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand jail very bad condition
jail

उत्तराखंड में जेलों की हालत बेहद खस्ता है। मैदानी क्षेत्र की जेलों में क्षमता से अधिक बंदियों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंसा गया है। मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन के विधानसभा सत्र में पूछे सवालों से उत्तराखंड की जेलों की दुर्दशा का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में 11 कारागार हैं। इनमें 3378 बंदियों को रखने की क्षमता है। क्षमता के मुकाबले जेलों में 4421 बंदियों को रखा गया है। इनमें 4260 पुरुष और 161 महिला बंदी शामिल हैं। यह आंकड़ा 30 मई 2017 तक का है। देहरादून जेल की क्षमता 580 बंदियों की है।
विज्ञापन


यहां 1121 पुरुष और 54 महिला बंदियों को ठूंसा गया है। यही हाल हल्द्वानी और हरिद्वार जेल का है। हल्द्वानी कुमाऊं और हरिद्वार गढ़वाल की सबसे बड़ी जेल हैं। दोनों ही जेलें मुर्गी बाड़ा बनी हैं। हल्द्वानी में 260 की क्षमता की तुलना में 907 बंदी हैं। इनमें 882 पुरुष और 25 महिला बंदी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार जेल की क्षमता 840 है। लेकिन यहां 1075 पुरुष और 50 महिला बंदियों को रखा गया है। नैनीताल जेल में क्षमता मात्र 71 बंदियों के रखने है। लेकिन यहां भी 114 बंदियों को रखा गया है।

सितारगंज केंद्रीय कारागार में 352, संपूर्णानंद जेल सितारगंज में 47, पौड़ी जिले में 161, टिहरी में 79, चमोली में 76, अल्मोड़ा में 133, रुड़की में 252 बंदियों को रखा गया है।


कारागार मंत्री के मुताबिक 161 महिला बंदियों में से 15 महिलाओं के साथ उनके दुधमुंहे बच्चे भी जेल में हैं। विधानसभा सत्र में जेलों की हालत का मुद्दा उठने के बाद अब इनमें सुधार की उम्मीद भी जगी है। जेलों की सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिकीकरण का मुद्दा शासन स्तर पर कई बार उठ चुका है। कई जेलों का प्रस्ताव शासन में सालों से लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed