फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand is the land of Ayurveda, Karma and Marma: Dhami

आयुष संवाद से संबंधित खबर

Thu, 16 Dec 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand is the land of Ayurveda, Karma and Marma: Dhami
हरिद्वार में आयोजित आयुष संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री सर्? - फोटो : HARIDWAR
अलकनंदा घाट पर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित आयुष संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद, कर्म और मर्म की भूमि है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारपुरी के साथ ही बद्रीशपुरी के पुनर्निर्माण के लिए 250 करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं। सीएम ने केंद्रीय आयुष मंत्री से उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोलने की मांग की।
विज्ञापन

आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड महर्षि चरक ऋषि की धरती है। उत्तराखंड योग, आयुर्वेद, मां गंगा की धरती है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, संयुक्त सचिव डी सेंथिल पांडियन, उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी, डॉ. नरेश चौधरी, चंद्रेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इस दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने योग की विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed