{"_id":"6249703424bfbb4edb69495b","slug":"uttarakhand-is-second-choice-of-foreign-tourists-in-himalayan-states","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन: हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड विदेशी पर्यटकों की दूसरी पसंद, एडवेंचर डेस्टिनेशन बनेगा अब प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन: हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड विदेशी पर्यटकों की दूसरी पसंद, एडवेंचर डेस्टिनेशन बनेगा अब प्रदेश
Sun, 03 Apr 2022 03:40 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 03 Apr 2022 03:40 PM IST
सार
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन के लिए नए पर्यटन स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। जहां पर देश दुनिया से आने वाले पर्यटक ट्रेकिंग के साथ ही उत्तराखंड की नैसर्गिंक सौंदर्य का आनंद ले सके। पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है।
विज्ञापन
uttrakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से पर्यटक आते हैं। इसके अलावा साहसिक पर्यटन के तहत पर्वतारोहण, कैंपिंग, रीवर राफ्टिंग, योग, आध्यात्म के लिए विदेशी पर्यटक उत्तराखंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में दुनिया के विभिन्न देशों से 71.71 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों ने विभिन्न राज्यों में आए। विदेशी पर्यटकों की संख्या के आधार पर हिमालयी राज्यों में हिमाचल के बाद उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। जबकि त्रिपुरा तीसरे नंबर पर है। उत्तराखंड में वर्ष 2020 में 41 हजार से विदेशी पर्यटक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में दुनिया के विभिन्न देशों से 71.71 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों ने विभिन्न राज्यों में आए। विदेशी पर्यटकों की संख्या के आधार पर हिमालयी राज्यों में हिमाचल के बाद उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। जबकि त्रिपुरा तीसरे नंबर पर है। उत्तराखंड में वर्ष 2020 में 41 हजार से विदेशी पर्यटक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का तीर्थाटन के साथ ही साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रोत्साहित करने पर फोकस है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन के लिए नए पर्यटन स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। जहां पर देश दुनिया से आने वाले पर्यटक ट्रेकिंग के साथ ही उत्तराखंड की नैसर्गिंक सौंदर्य का आनंद ले सके। पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। चारधाम दर्शन के साथ ही देश दुनिया से पर्यटकों का एडवेंचर के लिए उत्तराखंड की तरफ आकर्षण बढ़ रहा है।
हिमालयी राज्यों में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या
| राज्य | वर्ष 2020 |
| हिमाचल प्रदेश | 42665 |
| उत्तराखंड | 41339 |
| जम्मू कश्मीर | 5317 |
| मणिपुर | 3139 |
| मेघालय | 2311 |
| मिजोरम | 265 |
| नागालैंड | 518 |
| अरुणाचल प्रदेश | 961 |
| असम | 7285 |
| सिक्किम | 19935 |
| त्रिपुरा | 31877 |