फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand is second choice of foreign tourists in Himalayan states

पर्यटन: हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड विदेशी पर्यटकों की दूसरी पसंद, एडवेंचर डेस्टिनेशन बनेगा अब प्रदेश

Sun, 03 Apr 2022 03:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Apr 2022 03:40 PM IST
सार

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन के लिए नए पर्यटन स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। जहां पर देश दुनिया से आने वाले पर्यटक ट्रेकिंग के साथ ही उत्तराखंड की नैसर्गिंक सौंदर्य का आनंद ले सके। पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है।

विज्ञापन
Uttarakhand is second choice of foreign tourists in Himalayan states
uttrakhand

विस्तार

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से पर्यटक आते हैं। इसके अलावा साहसिक पर्यटन के तहत पर्वतारोहण, कैंपिंग, रीवर राफ्टिंग, योग, आध्यात्म के लिए विदेशी पर्यटक उत्तराखंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में दुनिया के विभिन्न देशों से 71.71 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों ने विभिन्न राज्यों में आए। विदेशी पर्यटकों की संख्या के आधार पर हिमालयी राज्यों में हिमाचल के बाद उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। जबकि त्रिपुरा तीसरे नंबर पर है। उत्तराखंड में वर्ष 2020 में 41 हजार से विदेशी पर्यटक आए हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: डबल इंजन की सरकार को लिया आड़े हाथ, प्रीतम सिंह ने कहा ‘हारें हैं लेकिन हथियार नहीं डाले हैं’

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का तीर्थाटन के साथ ही साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रोत्साहित करने पर फोकस है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन के लिए नए पर्यटन स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। जहां पर देश दुनिया से आने वाले पर्यटक ट्रेकिंग के साथ ही उत्तराखंड की नैसर्गिंक सौंदर्य का आनंद ले सके। पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। चारधाम दर्शन के साथ ही देश दुनिया से पर्यटकों का एडवेंचर के लिए उत्तराखंड की तरफ आकर्षण बढ़ रहा है।

हिमालयी राज्यों में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या

राज्य       वर्ष 2020
हिमाचल प्रदेश     42665
उत्तराखंड      41339
जम्मू कश्मीर 5317
मणिपुर   3139
मेघालय 2311
मिजोरम 265
नागालैंड 518
अरुणाचल प्रदेश  961
असम    7285
सिक्किम 19935
त्रिपुरा     31877
         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed