फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand is ready to create history by hosting National Games 35 sports events will Held

National Games: मेजबानी कर इतिहास रचने को तैयार उत्तराखंड, 35 खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Sun, 26 Jan 2025 04:37 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Jan 2025 04:37 PM IST
सार

राज्य में राष्ट्रीय खेलों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसके शुभारंभ समारोह को भव्य और यादगार बनाए जाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। युवा शंखनाद के साथ आयोजन की शुरुआत करेंगे। इसके शुभारंभ से राज्य में खेलों का रोमांच शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand is ready to create history by hosting National Games 35 sports events will Held
नेशनल गेम्स की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर इतिहास रचने को तैयार है। 35 खेल स्पर्धाओं में देशभर के करीब दस हजार खिलाड़ी 3674 पदकों के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी को खेलों का शुभारंभ करते ही खेलों का सबसे बड़ा आयोजन शुरू हो जाएगा। जिससे राज्य में खेलों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

विज्ञापन


राज्य में राष्ट्रीय खेलों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसके शुभारंभ समारोह को भव्य और यादगार बनाए जाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। युवा शंखनाद के साथ आयोजन की शुरुआत करेंगे। इसके शुभारंभ से राज्य में खेलों का रोमांच शुरू हो जाएगा। खेलों में अधिकतर टीम गेम्स में उत्तराखंड मेजबान होने की वजह से पहली बार राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करेगा। पूरे राज्य में देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी, हरिद्वार, नई टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व चंपावत में खेलों का रोमांच देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


पदक के स्तर पर नए खेलों की हुई शुरुआत
राष्ट्रीय खेलों में योग व मलखंब को पहले प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन 38 वें राष्ट्रीय खेलों में इसे पदक खेल के रूप में शामिल किया गया है। उत्तराखंड से पदक के स्तर पर इन नए खेलों की शुरूआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिलिंग वर्ल्ड में बढ़ी मांग
मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में 23.12 करोड़ रुपये की लागत से वेलोड्रोम का निर्माण किया गया है। 18 महीने के भीतर बने इस वेलोड्रोम के बनने के बाद साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया भविष्य में इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराना चाहता है।

National Games: ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के साथ उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आगाज, 28 को पीएम करेंगे उद्धाटन

28 प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश कर रहे प्रतिभाग
उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में 28 प्रदेश और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। खेलों में आंध्र प्रदेश करीब 19 स्पर्धाओं और अंडमान पांच खेलों में प्रतिभाग कर रहा है। इसके अलावा असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्धाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पांडुचेरी, पंजाब, राजस्थान आदि प्रदेश प्रतिभाग कर रहे हैं।

गोवा ने दिल्ली में कराए, उत्तराखंड में राज्य में होंगी सभी स्पर्धाएं
उत्तराखंड में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों में सभी स्पर्धाएं उत्तराखंड में होंगी। जबकि इससे पहले गोवा में हुए 37 वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतियोगिताएं दिल्ली भी हुई थीं।

राष्ट्रीय खेलों और उसके उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्य पहली बार इन खेलों का सफल आयोजन कर इतिहास रचने जा रहा हैं।
- रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed