फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand IPS Lokeshwar Singh resigns from police service will serve in a UN-affiliated organization

Uttarakhand: आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने पुलिस सेवा से दिया इस्तीफा, यूएन से संबद्ध संगठन में देंगे सेवाएं

Tue, 14 Oct 2025 11:12 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Oct 2025 11:12 PM IST
सार

लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand IPS Lokeshwar Singh resigns from police service will serve in a UN-affiliated organization
आईपीएसलोकेश्वर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आईपीएस अफसर लोकेश्वर सिंह ने मंगलवार को पुलिस सेवा से त्यागपत्र दे दिया। उनके त्यागपत्र को शासन की ओर से अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। आईपीएस लोकेश्वर वर्तमान में पौड़ी एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन


उनका चयन संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। उनके त्यागपत्र की पुष्टि करते हुए डीजीपी दीपम सेठ ने लोकेश्वर सिंह को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन


हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जिलों में उनकी उल्लेखनीय सेवाएं रही हैं। अब वे अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में संस्थागत अखंडता, शांति स्थापना और सतत विकास जैसे वैश्विक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। संगठन में सेवाएं देने से पहले उन्होंने पहली औपचारिकताओं के रूप से पुलिस सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया है। डीजीपी दीपम सेठ ने उनके त्यागपत्र की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: कर्मचारियों के मुद्दों और मांगों पर होगी कल शासन में बैठक, विभिन्न विभागों के सचिव भी होंगे शामिल

उन्होंने लोकेश्वर सिंह को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकेश्वर सिंह की इस नई नियुक्ति से भारत का प्रतिनिधित्व और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा। उत्तराखंड में उन्होंने जिस तरह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है उम्मीद है कि उसी तरह से वह अपनी नई जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed