फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Integrated development plan will be made for Gairsain

Uttarakhand: गैरसैंण के लिए बनेगी एकीकृत विकास की योजना, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए निर्देश

Tue, 07 Feb 2023 02:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Feb 2023 02:07 PM IST
सार

विधानसभा भवन में कोविड काल के बाद गैरसैंण विकास परिषद की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने गैरसैंण के विकास को लेकर अधिकारियों को जरूरी सुझाव और निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand: Integrated development plan will be made for Gairsain
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए एकीकृत विकास योजना बनाई जाए। इसमें बुनियादी विकास के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

विज्ञापन


विधानसभा भवन में कोविड काल के बाद गैरसैंण विकास परिषद की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने गैरसैंण के विकास को लेकर अधिकारियों को जरूरी सुझाव और निर्देश दिए। बैठक में पूर्व में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। बताया गया कि 128 में 119 कार्य पूरे हो गए हैं। नौ लंबित योजनाओं की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा स्वीकृत योजनाओं की दूसरी किस्त जारी नहीं होने पर प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


Haldwani: सीएम धामी ने गौलापार में किया सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का शुभारंभ, की कई घोषणाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण में बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए स्वयं सहायता समूहों व युवाओं को जोड़ने का सुझाव दिया। इसके लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।


इन योजनाओं कोस्वीकृति
ग्राम गडोत में महिला मिलन केंद्र निर्माण, ग्राम लामबगड़ में साईं मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य, ग्राम पंचायत नैल (खनसर) में महिला मिलन केंद्र निर्माण, ग्राम चौरासैंण व पंचाली में पांडव खोली निर्माण, ग्राम सभा ढमकर के पज्याणा तल्ला में खडंजा सीसी मार्ग निर्माण, ग्राम सिलंगी में फील्ड निर्माण, नगर पंचायत गैरसैंण के तहत सुनार गांव (धारगैड) पांडव खोली में मंच निर्माण, विकासखंड गैरसैंण के ग्रामसभा कोठा के घुगती कोट गदेरे में पुलिया निर्माण किया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल,विधायक द्वारघाट से मदन सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष पीएस रावत, अपर सचिव ऊर्जा अहमद इकबाल, उदय राज सिंह, ललित नारायण मिश्र, डीके कोठारी, सुनील कुमार, अभिनव रावत, दीपक कुमार, निशांत भंडारी, अनुपम शर्मा, अरुण प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed