फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand IAS Vinay Shankar Pandey Get Big Responsibility Also became DG Industries and MD of SIDCUL

Uttarakhand: IAS विनय शंकर पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी, डीजी उद्योग और सिडकुल के एमडी भी बने

Tue, 20 Aug 2024 01:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Aug 2024 01:01 PM IST
सार

वर्तमान में आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव हैं और वहां औद्योगिक विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग का दायित्व देख रहे हैं। साथ ही वह गढ़वाल मंडल आयुक्त का जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand IAS Vinay Shankar Pandey Get Big Responsibility Also became DG Industries and MD of SIDCUL
आईएएस विनय शंकर पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शासन ने आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय को तीन और अहम प्रभार सौंपे हैं। उन्हें उद्योग विभाग में महानिदेशक व आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) का भी जिम्मा देखेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक का भी उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव हैं और वहां औद्योगिक विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग का दायित्व देख रहे हैं। साथ ही वह गढ़वाल मंडल आयुक्त का जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: ई-विधानसभा बनने के बाद पूरी तरह पेपरलेस होगा कामकाज, नेवा प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास नई दिल्ली में निवेश आयुक्त का भी दायित्व है। इस हिसाब शासन में पांडेय का कद और बढ़ गया है। बता दें कि सिडकुल के एमडी पद पर रोहित मीणा थे। उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उद्योग महकमे की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब पांडेय पर औद्योगिक निवेश को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी होगी।

प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन में 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए थे। सरकार का जोर अब इन सभी एमओयू की ग्राउंडिंग पर है। माना जा रहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर शासन ने पांडेय को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed