फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand IAS Shanmugam Missing case: investigation completed, ACS sent report to CS

आईएएस षणमुगम प्रकरण: मामले की जांच हुई पूरी, एसीएस ने सीएस को भेजी रिपोर्ट

Fri, 04 Dec 2020 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand IAS Shanmugam Missing case: investigation completed, ACS sent report to CS
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के आईएएस वी षणमुगम के मामले में जांच पूरी हो गई है। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने जांच पूरी कर मुख्य सचिव ओम प्रकाश को भेज दी है। अब सरकार के स्तर पर इस पर निर्णय लिया जाना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आईएएस अधिकारी वी षणमुगम के मामले में मुख्य सचिव ओम प्रकाश को जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को इस मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन



पंवार ने एक महीने बाद मुख्य सचिव को जांच सौंप दी थी, लेकिन मुख्य सचिव ने इसका अध्ययन करने के बाद कुछ बिंदुओं पर अपर मुख्य सचिव को फिर से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पंवार ने अब दोबारा रिपोर्ट सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने विभाग के निदेशक पर उनका फोन रिसीव न करने और आउटसोर्सिंग एजेंसी के चयन को लेकर कुछ आरोप लगाए थे। मामले के तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए थे।

मुख्य सचिव ने मुझे जांच रिपोर्ट में एक-दो बिंदुओं को स्पष्ट करने के लिए कहा था। अब नए सिरे से जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंप दी गई है। 
-मनीषा पंवार, अपर मुख्य सचिव

मुझे आज देर शाम ही जांच रिपोर्ट मिली है। अभी मैं इसका अध्ययन नहीं कर पाया हूं। जल्द ही इसे मुख्यमंत्री को सौंप दिया जाएगा।
- ओमप्रकाश, मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed