{"_id":"6807d5e03b19ce84730839f7","slug":"uttarakhand-ias-ips-and-outsourced-workers-will-also-mark-their-attendance-using-biometrics-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आईएएस, आईपीएस और आउटसोर्स कर्मी भी लगाएंगे बायोमीट्रिक हाजिरी, एक मई से लागू होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आईएएस, आईपीएस और आउटसोर्स कर्मी भी लगाएंगे बायोमीट्रिक हाजिरी, एक मई से लागू होगी व्यवस्था
Tue, 22 Apr 2025 11:21 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:21 PM IST
सार
सचिवालय में बायोमीट्रिक हाजिरी का आदेश मई 2017 में जारी हुआ था। शुरू में तो इसका अनुपालन हुआ लेकिन धीरे-धीरे इसे लेकर ढीला रवैया बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड सचिवालय में सेवाएं देने वाले आईएएस, आईपीएस से लेकर आउटसोर्स के कर्मचारी भी एक मई से बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, सचिवालय में बायोमीट्रिक हाजिरी का आदेश मई 2017 में जारी हुआ था। शुरू में तो इसका अनुपालन हुआ लेकिन धीरे-धीरे इसे लेकर ढीला रवैया बढ़ता चला गया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक मई से सचिवालय में सभी सेवाओं के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में नियुक्तियों की विस्तृत जांच होगी, सीएम धामी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
सचिवालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा, न्यायिक सेवा, सचिवालय सेवा, वित्त सेवा और आउटसोर्स कार्मिकों को रोजाना निर्धारित समयावधि में बायोमीट्रिक उपस्थिति लगानी होगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से अफसरों, कर्मचारियों के समय से दफ्तर न आने की शिकायतें भी आ रही थीं।