फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand IAS and PCS officers Transfer Today See List Here

Transfer: उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, दस IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 13 Mar 2024 11:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Mar 2024 11:21 PM IST
सार

शासन ने चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। देर रात इसके आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand IAS and PCS officers Transfer Today See List Here
सांकेतिक फोटो

विस्तार

राज्य सरकार ने बुधवार देर रात को कई अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए। इनमें कई को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हरिचंद सेमवाल से सचिव मानवाधिकार आयोग का प्रभार हटा लिया गया है। वह सचिव धर्मस्य एवं संस्कृति, पंचायती राज बने रहेंगे। वहीं दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


आशीष भटगांई को निदेशक समाज कल्याण के साथ निदेशक प्रशासन, पंतनगर कृषि विवि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतर सिंह के पास आवास विभाग रहेगा, उनसे अपर सचिव गृह विभाग का प्रभार हटा लिया गया है। मो. नासिर से अन्य विभाग लेकर संयुक्त निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल का प्रभार दिया गया है। उधमसिंह नगर के अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को सचिव जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चीनी मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को प्रधान प्रबंधक चीनी मिल नादेही उधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं उधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर व भूमि अधिग्रहण के सक्षम प्राधिकारी कौस्तुभ मिश्र से सचिव जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है। हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र कुमार को नगर आयुक्त रुड़की का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर व नगर आयुक्त रुड़की को सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल व महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP Candidate List: भाजपा की दूसरी सूची में हरिद्वार-गढ़वाल सीट पर प्रत्याशी घोषित, इन पर लगाया दांव


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed