फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Ias And Pcs Officers transfer 2019

उत्तराखंड: एक आईएएस और सात पीसीएस अफसरों का तबादला, घोटाले में बहाल अफसरों को अहम जिम्मेदारी

Fri, 14 Jun 2019 09:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Ias And Pcs Officers transfer 2019

कार्मिक विभाग ने गुरुवार को एक आईएएस और सात पीसीएस अफसरों के तबादलों के साथ शासन में तैनात कुछ अफसरों के विभागीय प्रभार बदल दिए हैं। इसके अलावा एनएच 74 घोटाले में निलंबित पांच अफसरों को बहाली के बाद पोस्टिंग दी गई है।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ सौरभ गहरवार को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है। पीसीएएस अधिकारी संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय उदय सिंह राणा को संयुक्त सचिव लोक सेवा आयोग के पद पर, संयुक्त सचिव लोक सेवा आयोग अशोक कुमार को संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून के पद पर, डिप्टी कलेक्टर देहरादून अवधेश कुमार को महाप्रबंधक और जीएमवीएन का अतिरिक्त प्रभार, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार संतोष कुमार पांडेय को क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार, विवेक राय को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी हेमंत कुमार वर्मा को अपर आयुक्त कर देहरादून, डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग गौरव चटवाल को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल और उपनिदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन

इसके अलावा एनएच 74 भूमि अधिग्रहण घोटाले में निलंबन के बाद बहाल किए पांच पीसीएस अधिकारियों को भी पोस्टिंग दे दी है। यह सभी अफसर बहाल करने के बाद बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए थे। पीसीएस दिनेश प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, तीर्थपाल अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी, भगत सिंह फोनिया डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़, नंदन सिंह नगग्याल डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, अनिल शुक्ला को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ तैनाती दी गई है।

इसके अलावा शासन में तैनात अपर सचिव प्रोटोकाल रमेश कुमार को श्रम का प्रभार, अपर सचिव भाषा एवं जनगणना व निदेशक जनजातीय कल्याण बीआर टम्टा को निदेशक जनजातीय कल्याण से हटाया गया है।

निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान और अपर सचिव वन एवं पर्यावरण सुभाष चंद्र को निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान से हटाया गया है, जबकि अपर सचिव  सचिवालय प्रशासन दिनेश चंद्र भट्ट को निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान बनाया गया है। अपर सचिव मुख्यमंत्री सुरेश चंद्र जोशी को निदेशक जनजातीय कल्याण का भी प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed