फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand hilly area get relief from cold and snowfall after three days

उत्तराखंड: 3 दिन बाद खिली धूप, सर्दी से मिली राहत, बर्फबारी के बाद अब पाला बना मुसीबत

Thu, 24 Jan 2019 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Jan 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand hilly area get relief from cold and snowfall after three days
बर्फबारी के बाद खिल गई धूप - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बाद उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों को कड़ाके की ठंड के कुछ राहत मिली। गुरुवार को राजधानी देहरादून के साथ ही मसूरी, धनोल्टी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, यमुनोत्री में धूप खिल गई।
विज्ञापन


मसूरी में बर्फबारी और मौसम खराब होने के 3 दिन बाद आज चटक धूप खिली। लेकिन यहां बर्फबारी के बाद सड़कों पर जमकर पड़े पाले ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग और वाहनों रपटने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

धनोल्टी में भी गुरुवार को तीन दिन बाद चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी आज हल्की धूप खिली है। धूप का आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले हैं। वहीं बर्फबारी से यातायात के लिए बंद चल रहे चंबा मसूरी, लंबगांव उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर तीसरे दिन भी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।

चमोली जिले में मौसम सामान्य हो गया है। यहां धूप खिली है। जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। रूद्रप्रयाग सहित केदारनाथ में मौसम सामान्य रहा। हालांकि श्रीनगर में हल्का कोहरा छाया रहा। उधर, यमुनोत्री घाटी में भी आज मौसम साफ है। धूप खिली है इसके साथ ही हल्की धुंध भी छाई है।

प्रदेश के पांच जिलों में आज हिमस्खलन (एवलांच) आ सकता है। बर्फ और हिमस्खलन प्रतिष्ठान (सासे) चंडीगढ़ ने चेतावनी जारी करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत अन्य एजेंसियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। 

सासे ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन आने की आशंका जताई है। इन जिलों में 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खतरे को देखते हुए एहतियाती सुरक्षा उपाय करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed