{"_id":"5d139a128ebc3e3cf62239b9","slug":"uttarakhand-high-court-strict-on-government-for-ayushman-yojana-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने आयुष्मान योजना में घोटाले के मामले में सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने आयुष्मान योजना में घोटाले के मामले में सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब
Wed, 26 Jun 2019 09:45 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने आयुष्मान योजना में घोटाले के मामले में सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। उधर, सरकार ने कोर्ट में बताया कि आरोपित अस्पतालों को आयुष्मान योजना की सूची से हटा दिया गया है और आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने बुधवार को काशीपुर निवासी मुन्नी देवी की याचिका पर सुनवाई की। पूर्व में कोर्ट ने इस मामले में सरकार को स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।
विज्ञापन
याची का आरोप था कि काशीपुर के सरकारी अस्पताल की बजाय लोगों को कैलाखेड़ा के प्राथमिक अस्पताल से पर्ची बनाकर पंजीकृत प्राइवेट अस्पतालों के लिए रेफर किए जा रहा है। इस प्राथमिक अस्पताल ने मई और जून माह में 47 लोगों को रेफर किया। पर्ची में न तो बिमारी का नाम है और न ही बीमार के घर का पता है, ना ही उसमें उम्र दर्ज की गई है और मरीज के पिता, डॉक्टर का नाम भी नहीं है। इस प्राथमिक अस्पताल में पिछले छह माह से डॉक्टर ही नहीं हैं।
विज्ञापन
योजना में पांच लाख तक का इलाज किया जा सकता है। याचिकाकर्ता के मुताबिक जब काशीपुर में सरकारी अस्पताल है तो मरीजों को रेफर क्यों किया जा रहा है। इससे अधिकारियों और पंजीकृत अस्पताल संचालकों की मिलीभगत की आशंका है। इसकी जांच की जाय।