{"_id":"5d10ca858ebc3e04bc0c500b","slug":"uttarakhand-high-court-rejected-petition-against-lekhpal-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हाईकोर्ट में लेखपालों की हड़ताल के खिलाफ दायर पीआईएल निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हाईकोर्ट में लेखपालों की हड़ताल के खिलाफ दायर पीआईएल निरस्त
Tue, 25 Jun 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 25 Jun 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में लेखपालों की हड़ताल से संबंधित जनहित याचिका को मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सरकार का जवाब मिलने के बाद निस्तारित कर दिया है।
विज्ञापन
विकासनगर निवास अब्बास हुसैन की इस जनहित याचिका पर सोमवार को हुई सुनवाई में सरकार ने कोर्ट को बताया कि लेखपालों की हड़ताल समाप्त हो गई है और प्रदेश में दाखिल खारिज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
याची अब्बास हुसैन का कहना था कि लेखपालों की हड़ताल के कारण सरकार के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नागरिकों और छात्रों को विभिन्न प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं और दाखिल खारिज नही हो पा रहा है। पूर्व में खंडपीठ ने सरकार को 24 जून तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। सरकार ने सोमवार को कोर्ट में जवाब पेश किया।
विज्ञापन