फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand High Court order written exam for lecturer in government polytechnic colleges postponed

Uttarakhand: हाईकोर्ट के निर्देश, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवक्ता की प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित

Thu, 20 Mar 2025 10:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Mar 2025 10:35 PM IST
सार

बीटेक, एमटेक उत्तीर्ण छात्र मधुसूदन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि राज्य सरकार व यूकेपीएससी, एआईसीटीई के मानकों के विपरीत यह नियुक्ति नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand High Court order written exam for lecturer in government polytechnic colleges postponed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवक्ता के 200 पदों के लिए 22 व 23 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा हाईकोर्ट ने स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने उत्तराखंड लोकसेवा आयोग से कहा कि एआईसीटीई से सलाह लेकर परीक्षा की नई तिथि जारी करें।

विज्ञापन


बीटेक, एमटेक उत्तीर्ण छात्र मधुसूदन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि राज्य सरकार व यूकेपीएससी, एआईसीटीई के मानकों के विपरीत यह नियुक्ति नहीं कर सकता है। इन पदों के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के अनुसार बीटेक और एमटेक है, जबकि यूकेपीएससी ने अर्हता बीटेक रखी है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम बोले, दिल्ली दौरा निजी था, मंत्रिमंडल पर बात नहीं हुई, अखिलेश यादव के बयान पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा कि यूकेपीएससी ने राजकीय पॉलिटेक्निकों में मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल के प्रवक्ता पदों के लिए जुलाई 2024 में विज्ञप्ति जारी की थी। हाईकोर्ट ने आयोग से परीक्षा स्थगित होने की सूचना का व्यापक प्रचार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed