फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Heli service will start for Pithoragarh-Munsiyari from September 30, Heritage Aviation will opera

Uttarakhand: पिथौरागढ़- मुनस्यारी के लिए 30 सितंबर से शुरू होगी हेली सेवा, हैरिटेज एविएशन करेगी संचालन

Mon, 25 Aug 2025 11:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Aug 2025 11:31 PM IST
सार

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार में सहयोग मांगा था।

विज्ञापन
Uttarakhand: Heli service will start for Pithoragarh-Munsiyari from September 30, Heritage Aviation will opera
हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए 30 सितंबर से हेली सेवा शुरू होगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी। हेली सेवा संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार में सहयोग मांगा था। इस पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी हेली सेवा की मंजूरी देने के साथ ही संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है। केंद्रीय मंत्री नायडू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी हेली सेवा शुरू करने की जानकारी दी है। यह सेवा 30 सितंबर तक शुरू होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए धारचूला में हेलिपैड बनाने के लिए जमीन चयनित की जा रही है। धारचूला के लिए हवाई सेवा संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन को प्रारंभिक सहमति दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया कि पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सेवा संचालन का प्रस्ताव एयरलाइंस की तरफ से आने पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: हवाई सेवाओं का विस्तार...अब वायु सेना के हाथ में चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन

टनकपुर–अछनेरा रेल सेवा का अध्ययन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि राज्य सरकार की मांग के अनुसार अछनेरा- टनकपुर विशेष ट्रेन चलाने के लिए मंत्रालय की ओर से फिजिबिलिटी अध्ययन कराया जा रहा है। इसी क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेली व रेल नेटवर्क में विस्तार के लिए दोनों केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed