फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: health of dismissed female employee sitting on protest outside the assembly deteriorated

उत्तराखंड: विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी बर्खास्त महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Feb 2023 09:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Feb 2023 09:05 PM IST
सार

विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों का धरना 46वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठी एक बर्खास्त महिला कर्मी दीप्ति पांडे का अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand: health of dismissed female employee sitting on protest outside the assembly deteriorated
विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी महिला की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी एक बर्खास्त महिला कर्मचारी की तबीयत खराब हो गई। जिसे सीएमआई अस्पताल में भर्ती किया गया। बर्खास्त कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही उन्हें न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों का धरना 46वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठी एक बर्खास्त महिला कर्मी दीप्ति पांडे का अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने स्वास्थ्य बिगड़ने का कारण मानसिक तनाव बताया है।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों का कहना कि विधानसभा में कई साल तक नौकरी करने के बाद उनकी नियुक्ति को नियवों के विपरीत बताकर बर्खास्त कर दिया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गिरीश सिंह, कविता फर्त्याल, भगवती साहनी, गोपाल नेगी, मनीष भगत, राहुल पांडे, सुशील, प्रदीप भंडारी, कैलाश अधिकारी, राहुल शर्मा, सुंदर सिंह, मुकेश पंत, सरोज, सोनम गोस्वामी, अनिल, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed