फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Health department alert regarding heat wave Order to conduct death audit

Uttarakhand: हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अर्लट, मौत का डेथ ऑडिट करने के निर्देश, बरतें ये सावधानी

Mon, 06 May 2024 09:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 May 2024 09:37 PM IST
सार

स्वास्थ्य सचिव ने बताया, हीट वेव से संबंधित बीमारियों के लक्षणों की शीघ्र पहचान, निगरानी के लिए चिकित्सा अफसरों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Health department alert regarding heat wave Order to conduct death audit
सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हीट वेव को लेकर अलर्ट हो गया है। हीट वेव से संबंधित बीमारियों से होने वाली मृत्यु का डेथ ऑडिट किया जाएगा। अस्पताल इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को भेजेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने पर हीट वेव का अलर्ट जारी कर सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों, आईवी फ्लूडस, आइस पैक, ओआरएस घोल उपलब्ध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव ने बताया, हीट वेव से संबंधित बीमारियों के लक्षणों की शीघ्र पहचान, निगरानी के लिए चिकित्सा अफसरों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सभी अस्पतालों में ठंडे पीने के पानी की उपलब्धता के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पतालों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर रिसाइक्लिंग की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में जंगल की आग बेकाबू: 930 घटनाओं में पांच की मौत, मोर्चे पर NDRF को भी उतारा, ये है सरकार की तैयारी

आईएचआईपी पोर्टल पर रोजाना देनी होगी सूचना
स्वास्थ्य सचिव ने बताया, गर्मी से संबंधित बीमारियों से होने वाली मौत की रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को देनी होगी। आईएचआईपी पोर्टल पर जिला स्तर से मरीजों की सूचना रोजाना अपलोड भी करनी होगी।

नियमित रूप से खुद को रखें हाइड्रेट
स्वास्थ्य सचिव ने कहा, हीट वेव जानलेवा भी हो सकती है। इसके लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। गर्मी लगने से अत्यधिक थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, जी मिचलाना, शरीर में ऐंठन, तेज धड़कन आदि के लक्षण दिखने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है कि खूब पानी पीएं, प्यास न लगी हो तब भी पानी पीते रहें। धूप में निकलने से पहले हल्के रंग के कपडे़ पहनें और सिर ढककर रखें।

गर्मियों में क्या न करें
उच्च प्रोटीन पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।
बासी भोजन खाने से बचें, स्वच्छ व शुद्ध खाद्य पदार्थ खाएं।
दोपहर के समय जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed