{"_id":"5f2e8b37c6570722e865fa47","slug":"uttarakhand-handloom-sale-on-amazon-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : अमेजन पर बिकेंगे प्रदेश के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद, मुख्यमंत्री ने किया बिक्री का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : अमेजन पर बिकेंगे प्रदेश के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद, मुख्यमंत्री ने किया बिक्री का शुभारंभ
Sat, 08 Aug 2020 04:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 Aug 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
अमेजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परंपरागत हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की अमेजन पर ऑनलाइन बिक्री होगी। सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ई-पोर्टल अमेजन पर उत्पादों की बिक्री का शुुभारंभ किया। बुनकरों और शिल्पियों के 150 उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री होगी। इससे हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों का कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की वोकल फॉर हैंडलूम मुहिम से राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को जोड़ने और सभी विभागों को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कोविड महामारी के कारण प्रदेश का हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट कारोबार प्रभावित हुआ है। प्रदेश में 60 हजार हस्तशिल्पी हैं और आमतौर पर इससे सालाना 50 करोड़ का कारोबार होता है।
विज्ञापन
हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के माध्यम से हिमाद्रि ब्रांड से अमेजन पर ऑनलाइन मार्केटिंग शुरू की गई है। प्रदेेश के प्रमुख हथकरघा उत्पाद शॉल, स्टोल, मफलर, पारंपरिक चित्रकला ऐपण, ताम्र शिल्प, मंजू घास और बांस से बने हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, प्राकृतिक रेशे से बने उत्पादों की बिक्री हिमाद्रि ब्रांड से की जाएगी। ऊधमसिंह नगर, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, उत्तरकाशी जिले के शिल्पियों और बुनकरों के माध्यम उत्पादों को बाजार मिलेगा।
विज्ञापन