फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Government will provide financial assistance of 5000 rupees to rafting guides

उत्तराखंड: राफ्टिंग गाइडों को 5000 रुपये की आर्थिक मदद देगी सरकार, एरो स्पोर्ट्स फर्मों का नवीनीकरण शुल्क माफ

Thu, 14 May 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 May 2020 01:30 AM IST
सार

  • प्रदेश के सभी सिद्ध पीठों और जिम कार्बेट पार्क खोलने को केंद्र से आग्रह

विज्ञापन
Uttarakhand: Government will provide financial assistance of 5000 rupees to rafting guides

विस्तार

लॉकडाउन से उत्तराखंड के पर्यटन व्यवसाय को हुए आर्थिक नुकसान को देखते हुए सरकार प्रत्येक रिवर राफ्टिंग गाइड को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी। वहीं, रिवर राफ्टिंग और एरो स्पोर्ट्स फर्मों से वित्तीय वर्ष 2020-21 का नवीनीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में लगभग 560 राफ्टिंग गाइड पंजीकृत हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का उत्तराखंड के पर्यटन व्यवसाय पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। राज्य में पर्यटन व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रदेश के सभी सिद्ध पीठों के साथ जिम कार्बेट पार्क, कैलाश मानसरोवर को आम लोगों के लिए खोलने को केंद्र से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


महाराज ने कहा कि लॉकडाउन से प्रदेश में रिवर राफ्टिंग का व्यवसाय पूरी तरह से बंद पड़ा है। इससे इस व्यवसाय से जुड़े गाइडों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार की ओर से पर्यटन विकास परिषद में पंजीकृत गाइडों को प्रति गाइड पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवीनीकरण शुल्क किया माफ

वहीं, सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा समेत अन्य पर्यटन व्यवसायियों को बिजली बिल के फिक्स चार्ज में छूट दी है। इससे व्यवसायियों को राहत मिलेगी। महाराज ने कहा कि हर साल रिवर राफ्टिंग और एरो स्पोर्ट्स फर्मों का नवीनीकरण किया जाता है।

इसमें पर्यटन और वन विभाग की ओर से नवीनीकरण शुल्क लिया जाता है। रिवर राफ्टिंग फर्म से पर्यटन विभाग 9118 रुपये और वन विभाग 3038 रुपये प्रति वर्ष नवीनीकरण शुल्क लेता है। पैराग्लाइडर से 7500 रुपये प्रति वर्ष शुल्क लिया जाता है। इस समय प्रदेश में एरो स्पोर्ट्स की 18 फर्म हैं, जिसमें 44 पैराग्लाइडर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed