फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government will give Honor to 48 officers and workers 2018

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित होंगे 48 अधिकारी-कर्मचारी  

Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Government will give Honor to 48 officers and workers 2018
trivendra singh rawat

सरकारी सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रदेश सरकार 48 अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने पुरस्कार के लिए चयनित लोकसेवकों की सूची जारी कर दिया है। 23 लोकसेवकों का चयन व्यक्तिगत श्रेणी में किया गया है, जबकि 25 लोकसेवकों का चयन सामूहिक श्रेणी में हुआ है।

विज्ञापन


पुरस्कार के लिए चयनितों में 10 लोकसेवक महिलाएं हैं। सामूहिक श्रेणी में उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कोसी नदी पुनर्जीवन कार्यों व केदारनाथ पुनर्निर्माण में अहम योगदान देने वाले लोकसेवकों का चयन हुआ है। प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) राधा रतूड़ी ने लोकसेवकों के चयन के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की पहल पर शासन ने सभी प्रशासनिक विभागों से उल्लेखनीय सेवा करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम मांगें थे। जिलाधिकारियों, प्रमुख सचिवों सचिवों के माध्यम से 150 से अधिक लोकसेवकों के नाम शासन में पहुंचे, जिनमें से चयन समिति ने दो श्रेणियों में उनका चयन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कृत होंगे

डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, एमडीडीए
आशीष सिंह चौहान, जिलाधिकारी, उत्तरकाशी
वंदना, मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़
जगदीश चंद्र कांडपाल, अपर जिलाधिकारी, यूएस नगर
चतर सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल
पीके पात्रो, वन संरक्षक, देहरादून
विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त नगर निगम, देहरादून
अनिल कुमार पंत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, चमोली
नवीन मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल रानीखेत
नमित रमोला, अधिशासी अभियंता, अनुरक्षण खंड, देहरादून
मनविंदर कौर, खंड विकास अधिकारी, रुड़की
डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, चिकित्साधिकारी, सीएचसी, बेरीनाग
डॉ. भोला झा, प्राचार्य, भगवना दास आदर्श संस्कृत कॉलेज, हरिद्वार
कौस्तुभ चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज पत्थरखानी, पिथौरागढ़
धर्मेंद्र सिंह नेगी, सहायक अध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जगदेई, नैनीडांडा
विकास पुंडीर, निरीक्षक, एसडीआरएफ वाहिनी, जौलीग्रांट
अरविंद कुमार दधिचि, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक, एनआईसी, देहरादून
अरुण शर्मा, प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट, एनआईसी देहरादून
मनोज बेनीवाल, कांस्टेबल, साइबर क्राइम    
विक्रम वर्मा, फार्मासिस्ट, उपक्रेंद्र माजखेत, बागेश्वर 
दुष्यंत कुमार सिंह, केयर टेकर, महिला कल्याण विभाग
ऊषा देवी, सफाई कर्मचारी, नगर निगम देहरादून
हंसी भट्ट, एएनएम, सीएचसी, धौलादेवी अल्मोड़ा

सामूहिक श्रेणी

उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट: मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव, उद्योग विभाग से सौजन्या, महानिदेशक  सुधीर चंद्र नौटियाल निदेशक, अनुपम द्विवेदी उपमहाप्रबंधक, शैली डबराल, सिडकुल से झरना कमठान महाप्रबंधक व राखी सहायक महाप्रबंधक।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, अमित कुमार सिन्हा, निदेशक आईटीडीए, एसएस मुरुगेशन जिलाधिकारी देहरादून, निवेदिता कुकरेती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

कोसी पुनर्जीवन कार्य: ईवा आशीष, निवर्तमान जिलाधिकारी अल्मोड़ा, मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी, हिमांशु खुराना, संयुक्त मजिस्ट्रेट, जगमोहन सोनी मुख्य शिक्षा अधिकारी व गीतिका जोशी, उप शिक्षा अधिकारी, ताड़ीखेत।

केदारनाथ पुनर्निर्माण :  मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, पीएन मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी, ऊखीमठ, प्रवीण कर्णवाल अधिशासी अभियंता, डीडीएमए गुप्तकाशी, सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, डीपीएमयू, सिंचाई, केदारनाथ, राजीव सोनी, सहायक अभियंता, डीपीएमयू, सिंचाई, अमर सिंह बुटोला, कनिष्ठ अभियंता, डीडीएमए, गुप्तकाशी, विपिन चंद्र पाठक, चौकी प्रभारी, केदारनाथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed