फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government Will Give free ESI facility to workers and dependents registered in BOCW

उत्तराखंड: BOCW में पंजीकृत श्रमिकों और आश्रितों को सरकार की सौगात, मिलेगी निशुल्क ईएसआई की सुविधा

Sun, 25 Feb 2024 09:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Feb 2024 09:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार निर्माण क्षेत्र में कार्यरत पंजीकृत श्रमिकों और ई-पोर्टल में पंजीकृत श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को बड़ी योजना पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government Will Give free ESI facility to workers and dependents registered in BOCW
सीएम धामी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) में पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। श्रमिकों को बोर्ड के बजट से ईएसआई (मेडिकल सुविधा) और बच्चों को निशुल्क रोजगारपरक शिक्षा देगी। सरकार यह कार्य पंजीकृत श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रस्तावित योजना से करने जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार निर्माण क्षेत्र में कार्यरत पंजीकृत श्रमिकों और ई-पोर्टल में पंजीकृत श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को बड़ी योजना पर काम कर रही है। योजना के मुताबिक, सरकार कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को आईटीआई, पॉलिटेक्निक में निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था करने जा रही है।
विज्ञापन


योजना में प्रवेश पाने वाले बच्चों के लिए बोर्डिंग (हॉस्टल की व्यवस्था), यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकों आदि पर खर्च होने वाली धनराशि पूरी तरह बोर्ड वहन करेगा। इन आईटीआई और पॉलिटेक्निक से तीन साल में 75 बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त होगी। इसके अलावा इन बच्चों के हॉस्टल पर होने वाला खर्चा भी बोर्ड उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: कल से विधानसभा सत्र, पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण, 27 को पेश हो सकता है बजट

सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों को मेडिकल सुरक्षा की ईएसआई जैसी बड़ी सौगात देने का भी निर्णय लिया है। अभी तक श्रमिक इस सुविधा से वंचित थे। सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों को किसी तरह की आयु सीमा का बंधन छोड़ सभी को ईएसआई की सुविधा देने की योजना बनाई है। इस पर आने वाला संपूर्ण खर्चा बोर्ड उठाएगा।


यह योजना पंजीकृत श्रमिकों की सुरक्षा कवच के रूप में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बोर्ड के अनुसार पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को राजकीय शिक्षण संस्थानों में डॉक्टरी, इंजीनियरिंग और अन्य समकक्ष शिक्षा में प्रवेश होने पर पूरी फीस बोर्ड द्वारा वाहन की जाएगी।

इन श्रमिकों को योजना में करेंगे शामिल
उत्तराखंड में कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अलावा असंगठित श्रमिकों, घरेलू, मनरेगा, एसएचजी, कृषि एवं भूमिधर, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगरीय असंगठित श्रमिकों, ठेला, फेरीवाला, ईंट भट्ठा, मछुवारों आदि श्रमिकों को योजना में शामिल किए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed