फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government will give carton box to apple Gardeners before season starts

उत्तराखंड: सेब सीजन शुरू होने से पहले बागवानों को मिलेंगे कार्टन बॉक्स, तीन लाख बॉक्स देने का लक्ष्य

Thu, 11 Jun 2020 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jun 2020 08:07 PM IST
सार

  • तीन लाख बॉक्स देने का लक्ष्य, विभाग ने किया ऑर्डर

विज्ञापन
Uttarakhand Government will give carton box to apple Gardeners before season starts
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में सेब सीजन के लिए उद्यान विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने इस बार सीजन से पहले बागवानों तक पैकिंग के लिए कार्टन बॉक्स पहुंचाने के विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। बागवानों को अनुदान पर तीन लाख बॉक्स उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने ऑर्डर दे दिया है।

विज्ञापन


वर्ष 2018-19 के औद्यानिक उत्पादन आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 25675 हेक्टेयर में सेब का उत्पादन होता है। जिसमें प्रति वर्ष लगभग 60 हजार मीट्रिक टन सेब उत्पादन किया जाता है। पिछले वर्ष उद्यान विभाग ने 1.5 लाख कार्टन बॉक्स बागवानों को दिए थे। इस बार सरकार ने सेब सीजन शुरू होने से पहले ही बागवानों को सेब की पैकिंग के लिए बॉक्स उपलब्ध कराने के लिए कंपनी को आर्डर दे दिया हैं। बागवानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर कार्टन बॉक्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन



कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विभाग को अच्छी गुणवत्ता के कार्टन बॉक्स मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। बॉक्स तैयार करने वाली कंपनी को ऑर्डर भी दिया है। बागवानों को तीन लाख बॉक्स देने का लक्ष्य रखा है। इससे उत्तराखंड की ब्रांडिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed