फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government will give 80 percent subsidy to farmers for setting up polyhouse

Uttarakhand: पॉलीहाउस लगाने पर किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान देगी सरकार, नाबार्ड ने दी 280 करोड़ की मंजूरी

Wed, 29 Mar 2023 08:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Mar 2023 08:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत प्रदेश में औद्यानिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रदेश में 50 हजार पॉलीहाउस लगाने का लक्ष्य रखा है। पॉलीहाउस के लगने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख लोगों को स्वरोजगार प्राप्त होगा।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Government will give 80 percent subsidy to farmers for setting up polyhouse
पॉलीहाउस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड में बेमौसमी सब्जी और फूलों की संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार पॉलीहाउस को बढ़ावा दे रही है। पॉलीहाउस लगाने पर किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से 18 हजार क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस लगाने के लिए 280 करोड़ की मंजूरी दे दी। इन पॉलीहाउस के लगने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख लोगों को स्वरोजगार प्राप्त होगा।

विज्ञापन


Uttarakhand: रामनगर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने किया कन्या पूजन, कई योजनाओं की दी सौगात, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत प्रदेश में औद्यानिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रदेश में 50 हजार पॉलीहाउस लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बजट में 200 करोड़ का प्रावधान किया है। सब्जी और फूलों की खेती के लिए नाबार्ड की ओर से ग्रामीण आधारभूत सुविधा विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत 18 हजार पॉलीहाउस लगाने की मंजूरी दी है। इसके लिए 280 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है योजना

पॉलीहाउस लगाने के लिए किसानों को कुल लागत का 20 प्रतिशत राशि देनी होगी। शेष 80 प्रतिशत राशि सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में दी जाएगी। 18 हजार पॉलीहाउस में से 12 हजार में सब्जी उत्पादन किया जाएगा। वर्तमान में 6.57 लाख मीट्रिक टन सब्जी उत्पादन किया जाता है। पॉलीहाउस लगने से उत्पादन को 7.50 लाख मीट्रिक टन या 15 प्रतिशत की प्रतिवर्ष वृद्धि का अनुमान है। इसी तरह 6 हजार पॉलीहाउस में फूलों की खेती की जाएगी। इससे कट फ्लावर उत्पादन का वर्तमान कारोबार 30.22 करोड़ से बढ़ कर 37 करोड़ तक होगा। जो पुष्प उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत की प्रतिवर्ष वृद्धि होगी।

राज्य में उत्पादित सब्जियों व फूलों की बिक्री के लिए स्थानीय मंडियों के साथ दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ की मंडियों में भी ताजे व गुणवत्तायुक्त उत्पाद समय से पहुंचने के कारण उचित मूल्य प्राप्त होगा। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी व फूलों की खेती से किसानों की आय प्राप्त होने से सामाजिक एवं आर्थिक वृद्धि से पलायन में कमी आएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत स्थापित होने वाली 1791 इकाइयों को राज्य से ही कच्चे माल की आपूर्ति संभव होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed