फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government will establish dehradun as a smart city

कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और देहरादून मेयर के बीच जुबानी 'जंग'

Fri, 23 Sep 2016 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Sep 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand government will establish dehradun as a smart city
मेयर विनोद चमोली - फोटो : AmarUjala

स्मार्ट सिटी को लेकर कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और देहरादून के महापौर विनोद चमोली के बीच फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट से भी देहरादून का नाम बाहर होने पर मेयर विनोद चमोली ने सरकार पर कमजोर प्रस्ताव केंद्र में भेजने का आरोप लगाया था। जिस पर जवाब देते हुए राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी मामले पर मेयर केवल राजनीति कर रहे हैं। जो काम उन्हें करने थे उसके लिए भी राज्य सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मेयर ने मुझसे या विधायक राजकुमार से एक बार भी वार्ता नहीं की। करीब 10 साल से मेयर होने के बावजूद कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था तक नहीं कर पाए। शहर में नालियां चोक हैं, उनको खुलवाने के लिए भी सीएम को कहना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मैंने कहा कि फॉगिंग मशीन खरीदने को मैं विधायक निधि से पैसा दूंगा। लेकिन निगम ने एक बार भी मुझसे नहीं कहा। राजनीति करेंं लेकिन राज्य के हित से जुड़े मुद्दों पर नहीं। समाधान निकालने के बजाय खुद अनशन की बात कह रहे हैं। अनशन समाधान नहीं है, इसके लिए काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेयर ने किया पलटवार
कैबिनेट मंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए मेयर विनोद चमोली ने कहा कि खेल और वन विभाग के कार्यक्रमों में भी खेल मंत्री को नगर निगम की खामियां नजर आती हैं। अगर शहर की सफाई कि इतनी चिंता है तो मुख्यमंत्री से कहकर शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट प्लान्ट का शिलान्यास करवाएं।



विनोद चमोली ने कहा कि स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव पर विधायकों की बैठक से दिनेश अग्रवाल खुद नदारद थे। एमडीडीए नोडल एजेंसी थी। उनसे पूछे कि कंपनी ने दून को आपदा प्रभावित क्यों बताया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed