फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government strict on non-registered de-addiction centres

Uttarakhand: गैर पंजीकृत नशा मुक्ति केंद्रों पर सरकार सख्त, मानकों के विपरीत चल रहे, टीम करेगी निरीक्षण

Tue, 29 Jul 2025 12:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 29 Jul 2025 12:33 PM IST
सार

प्रदेश में बिना मानकों व पंजीकरण के चल रहे नशा मुक्ति केंद्र बंद होंगे। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण व एसटीएफ की संयुक्त टीम निरीक्षण  करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Government strict on non-registered de-addiction centres
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में गैर पंजीकृत व मानकों के विपरीत चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश भर में ऐसे कई नशा मुक्ति केंद्र संचालित हो रहे हैं, जो निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं और न ही पंजीकरण की वैध प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। इससे भर्ती मरीजों की देखरेख, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास की प्रक्रिया सवालों के घेरे में रही है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की कार्रवाई के लिए सोमवार को राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण व स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) की बैठक हुई। इसमें गैर पंजीकृत नशा मुक्ति केंद्रों की पहचान, जांच और कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि राज्य में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों की निरंतर निगरानी की जाए। जो भी केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानकों को पूरा नहीं कर रहे, उन पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Panchayat Chunav: दूसरे चरण में बारिश के बीच जमकर बरसे वोट, 70% हुआ मतदान, पहले में 68 फीसदी

राज्य सरकार की मंशा साफ है मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और पुनर्वास केंद्रों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण से संयुक्त निदेशक डॉ. एसडी बर्मन, सहायक निदेशक डॉ. पंकज सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed