फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government Nursing College in Dobh will be named after Ankita Bhandari Order Issue

Uttarakhand: अंकिता भंडारी के नाम पर होगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ, सीएम के आदेश पर शासनादेश जारी

Thu, 08 Jan 2026 10:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Jan 2026 10:06 PM IST
सार

Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम अब स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Government Nursing College in Dobh will be named after Ankita Bhandari Order Issue
अंकिता भंडारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने अंकिता भंडारी के नाम पर श्रीनगर गढ़वाल स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नामकरण किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम अब स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर होगा। सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार ने नर्सिंग कॉलेज का नाम परिवर्तन के शासनादेश जारी किए।

विज्ञापन


बीते बुधवार को अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी व माता सोनी देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात कर अपनी भावनाओं से अवगत कराया था। इस दौरान अंकिता के पिता ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का आग्रह था। इसके साथ ही उन्होंने कुछ व्यक्तिगत बातों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की थी।
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड प्रकरण: हरिद्वार में एसआईटी ने उर्मिला सनावर से छह घंटे की पूछताछ, वकील ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने अंकिता की मां व पिता को भरोसा दिया था कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उनकी भावनाओं के अनुरूप सरकार सकारात्मक कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शासन ने अगले दिन नर्सिंग कॉलेज का नामकरण स्व. अंकिता भंडारी के नाम रखने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed