फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government New system now Social Welfare Department scholarship will available through biometrics

Uttarakhand: सरकार की नई व्यवस्था- अब बायोमीट्रिक से मिलेगी समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति

Wed, 06 Mar 2024 01:32 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Mar 2024 01:32 PM IST
सार

Uttarakhand News: अब छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का पहले बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। आवेदन के दौरान बायोमीट्रिक से ही छात्रवृत्ति की साइड खुलेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand government New system now Social Welfare Department scholarship will available through biometrics
money - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति अब बायोमीट्रिक से मिलेगी। छात्रवृत्ति के मामलों में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार इस साल जून से नई व्यवस्था करने जा रही है। विभाग के निदेशक गीताराम नौटियाल के मुताबिक, स्कूल खुलते ही पहले छात्रों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को कई तरह की छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य में लगभग डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल रही है, लेकिन पूर्व में छात्रवृत्ति में गड़बड़ी के मामलों को देखते हुए नए वित्तीय वर्ष 2024-24 से इसके लिए नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


निदेशक नौटियाल के मुताबिक, अब छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का पहले बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। आवेदन के दौरान बायोमीट्रिक से ही छात्रवृत्ति की साइट खुलेगी। साइट खुलने पर जाति प्रमाणपत्र एवं मांगे गए प्रमाणपत्र छात्र डाउनलोड कर सकेंगे, जो अनुमोदन के लिए पहले प्रधानाचार्य और प्राचार्य के पास और फिर जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी के पास जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: अशासकीय महाविद्यालयों और विद्यालयों में बदलेगी शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया, अब ये बन सकता है माध्यम
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक विद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थान सभी में प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य और प्राचार्य के पास छात्रवृत्ति के आवेदकों की जो सूची आएगी वे बायोमीट्रिक के बाद अनुमोदित होकर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास जाएगी। जिला समाज कल्याण विभाग भी इसे बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद अनुमोदित कर सकेंगे। इसके बाद छात्रवृत्ति सीधे छात्र-छात्राओं के खाते में जाएगी।

ऐसे आएगी पारदर्शिता
बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण से एक व्यक्ति के कई बार आवेदन की संभावना खत्म होगी। इससे धोखाधड़ी और पहचान की चोरी की संभावना कम होगी। बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के लिए छात्रों को अपने दस्तावेजों के साथ संस्थान में जाना होगा। जो छात्र प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे उन्हें उनके बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि मिल जाएगी।

ऐसा भी होता रहा है कि प्रधानाचार्य या प्राचार्य छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए हस्ताक्षर कर देते हैं, लेकिन किसी मामले में गड़बड़ी पर इससे इन्कार कर देते हैं। ऐसा न हो इसके लिए प्रधानाचार्य पहले अधिकृत होने का प्रमाण देंगे। जिनके बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के बाद ही वह छात्रवृत्ति की सूची अनुमोदित कर सकेंगे।
- गीताराम नौटियाल, निदेशक, समाज कल्याण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed