फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government increase sugarcane price UP TO 20 Rupees now it is five rupees more than UP

Uttarakhand: उत्तराखंड में नए पेराई सत्र के लिए सरकार ने बढ़ाया गन्ना मूल्य, अब हुआ यूपी से पांच रुपये ज्यादा

Wed, 24 Jan 2024 10:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jan 2024 10:36 PM IST
सार

गन्ने को चीनी मिल गेट पर पहुंचाने पर किसानों को अगेती प्रजाति के 375 और सामान्य प्रजाति के 365 प्रति क्विंटल भुगतान किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Government increase sugarcane price UP TO 20 Rupees now it is five rupees more than UP
गन्ना - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना मूल्य में 20 रुपये की बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य उत्तर प्रदेश से पांच रुपये अधिक है। अगेती प्रजाति के 375 रुपये और सामान्य प्रजाति के 365 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया गया। गन्ने का रेट बढ़ने से दो लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


पिछले साल प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया था। इस बार किसान गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे। पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ने का मूल्य 20 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया। गन्ने को चीनी मिल गेट पर पहुंचाने पर किसानों को अगेती प्रजाति के 375 और सामान्य प्रजाति के 365 प्रति क्विंटल भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले पेराई सत्र की भांति इस बार भी गन्ना विकास अंशदान (कमीशन) की दर 5.50 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया। इससे गन्ना विकास समिति के कार्मिकों के वेतन व अन्य देय भुगतान के लिए 1.36 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार की ओर से देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: नियो मेट्रो की उम्मीद टूटी, हरिद्वार के साथ दून में भी अब पॉड कार चलेगी

गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में गन्ने का मूल्य 20 रुपये बढ़ाया गया। इसके बावजूद भी उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य यूपी से पांच रुपये अधिक है।

चालू पेराई सत्र में अब तक सहकारी व निजी चीनी मिलों के माध्यम से किसानों को गन्ने का 518 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। बाजपुर चीनी में 12.93 करोड़, नादेही में 30.85 करोड़, किच्छा में 35.94 करोड़, डोईवाला में 30.65 करोड़ का भुगतान अब तक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed