फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government Give responsibility to 51 bjp leaders lok sabha elections 2019

चुनाव से पहले 51 बीजेपी नेताओं को दायित्वों की सौगात, अनंत अंबानी बने बीकेटीसी समिति में सदस्य 

Thu, 07 Mar 2019 09:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Government Give responsibility to 51 bjp leaders lok sabha elections 2019
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने 51 भाजपा नेताओं को दायित्व सौंप दिए। दो भाजपा नेताओं पूर्व सांसद बलराज पासी और ज्योति प्रसाद गैरोला को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, जबकि 17 को राज्य मंत्री का। इसके अलावा विभिन्न निगमों और आयोगों में 32 लोगों को सदस्य बनाया गया है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को बदरीनाथ मंदिर समिति का सदस्य बनाया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सत्ता में आने के पौने दो साल बाद दिसंबर 2018 में 14 दायित्वधारियों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद कार्यकर्ता उम्मीद जता रहे थे कि मुख्यमंत्री जल्द दूसरी सूची जारी करेंगे। सूची आने में हुई देरी से कई भाजपा नेताओं ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व से नाराजगी भी जताई थी।
विज्ञापन


अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कैबिनेट और राज्य मंत्रियों का दर्जा देने के साथ विभिन्न आयोगों और निगमों में सदस्य नियुक्त कर दिए हैं। दायित्वधारियों की सूची में शामिल कई नाम चौंकाने वाले हैं, जबकि दर्जा मिलने की उम्मीद लगाए कई नेताओं को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैबिनेट मंत्री स्तर 
बलराज पासी : उपाध्यक्ष प्रथम, राज्य स्तरीय जलागम परिषद  
ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष द्वितीय, राज्य स्तरीय जलागम परिषद

राज्य मंत्री स्तर 
जितेंद्र रावत मोनी : उपाध्यक्ष, राज्य युवा कल्याण परिषद
डॉ.कल्पना सैनी : उपाध्यक्ष. अन्य पिछड़ा आयोग
लेफ्टिनेंट केडी भोटिया : अध्यक्ष, गोरखा कल्याण परिषद
कर्नल सीएम नौटियाल (रि) : उपाध्यक्ष, राज्य सैनिक कल्याण परिषद
आचार्य शिव प्रसाद मंमगाईं : उपाध्यक्ष, चार धाम परिषद 
अव्वल सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, भागीरथी घाटी विकास परिषद
रामकृष्ण रावत : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद
मूरत राम शर्मा : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद
एसपी चमोली : उपाध्यक्ष, अर्द्धसैनिक कल्याण परिषद
भगत राम कोठारी : अध्यक्ष, गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड
रविंद्र कटारिया : उपाध्यक्ष, द्वितीय पशु कल्याण बोर्ड 
अमी चंद वाल्मीकि : अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आयोग 
अजय राजौर : उपाध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आयोग
मजहर नईम नवाब : उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग
कृष्ण कुमार सिंघल : उपाध्यक्ष, जीएमवीएन
रेनू अधिकारी : उपाध्यक्ष, केएमवीएन
अशोक खत्री : उपाध्यक्ष, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति
 

आयोग और निगमों में सदस्य 
अल्पसंख्यक आयोग : असगर अली, राव कालेखां, अब्दुल हफीज, हेमंत जोजफ, मास्टर शकील, संतोष नागपाल, तसलीम और गुलाम मुस्तफा।
सफाई आयोग : जयपाल वाल्मीकि, साकेत वाल्मीकि, विपिन चंचल और विनोद कुमार।
जीएमवीएन : लोकेंद्र सिंह बिष्ट, अंजली खंडेलवाल, आशुतोष वर्मा, चंद्रप्रकाश, राजेश कुमार, रोहित और पुष्पा बड़थ्वाल। 
केएमवीएन : कमल जिंदल, तारादत्त पांडेय, कुंदन बिष्ट और राम सिंह कोरंगा।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में सदस्य : अनंत अंबानी, इंद्रमणी गैरोला, चंद्रकला ध्यानी, अनिल कंसल, रामसूरत नौटियाल, ऋषि सती, अरुण मैठानी, धीरज पंचभैया मोनू, राजपाल सिंह पुंडीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed