फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government employees Salary stop for done strike

उत्तराखंड: सामूहिक अवकाश पर रहे कर्मचारियों का वेतन रोका, कई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Tue, 05 Feb 2019 08:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Feb 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand government employees Salary stop for done strike

प्रदेश सरकार ने काम नहीं, तो वेतन नहीं के सिद्धांत पर सामूहिक अवकाश पर रहे कर्मचारियों का माह जनवरी का वेतन रोक दिया है। अवकाश पर रहे कर्मचारी सोच रहे थे कि सरकार एक दिन का वेतन काट कर उन्हें 30 दिन का वेतन जारी कर देगी। लेकिन कर्मचारी शिकायत कर रहे हैं कि उनका पूरे माह का वेतन रोका गया है। इतना ही नहीं, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिला प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस तक जारी किए हैं।

विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।  उधर, सचिव वित्त अमित सिंह नेगी का कहना है कि सोमवार को 70 प्रतिशत कर्मचारियों का वेतन जारी हो गया है। आहरण वितरण अधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद बाकी कर्मचारियों का भी वेतन जारी हो जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने आंदोलन वापस लेने और समझौते के बाद भी वेतन रोकने और नोटिस जारी करने की कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया है। इस मामले में समिति पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी से शिकायत की। उसके बाद वह वित्त मंत्री प्रकाश पंत से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि समन्वय समिति के आह्वान पर 31 जनवरी को प्रदेश भर में कर्मचारी बड़ी संख्या में सामूहिक अवकाश पर रहे थे। इससे पहले कार्मिक विभाग ने काम नहीं तो वेतन नहीं के सिद्धांत के तहत कार्रवाई करने को कहा था। साथ ही कर्मचारियों के अवकाश पर रोक भी लगा दी गई थी। इस बीच वार्ता के बाद वित्त मंत्री प्रकाश पंत की अपील पर समन्वय समिति ने चार फरवरी को घोषित महारैली स्थगित कर दी। आंदोलन टलने के बाद उन सभी कर्मचारियों को जनवरी महीने का वेतन नहीं पहुंचा, जो सामूहिक अवकाश पर रहे थे।

मैंने अपर मुख्य सचिव कार्मिक को वेतन के संबंध में समाधान निकालने के निर्देश दे दिए हैं। कार्मिक विभाग ने काम नहीं तो वेतन नहीं का आदेश निकाला था। वहीं से इसका समाधान होगा।
-प्रकाश पंत, वित्त मंत्री

समन्वय समिति ने वित्त मंत्री से मुलाकात कर कर्मचारियों का वेतन रोके जाने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने अपर मुख्य सचिव वित्त और निदेशक कोषागार को निर्देश जारी किए। हमें आशा है कि मंगलवार को कर्मचारियों का वेतन जारी हो जाएगा।
- दीपक जोशी, संयोजक, उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति।

समझौते के बावजूद कर्मचारियों का वेतन रोकना व कारण बताओ नोटिस जारी करना अनुचित है। इसका विरोध किया जाएगा।
- नवीन कांडपाल, संयोजक, समन्वय समिति

वित्त मंत्री ने कर्मचारियों का पूरा वेतन जारी करने के आदेश दे दिए हैं। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आगे की रणनीति पर विचार होगा।
- राकेश जोशी, संयोजक, समन्वय समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed