फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government Ban strikes for six months For Education Department Employees

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में अगले छह महीने तक हड़ताल पर रोक, बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए लिया गया निर्णय 

Mon, 22 Mar 2021 07:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Government Ban strikes for six months For Education Department Employees
हड़ताल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अगले छह महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त श्रेणी की सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाई गई है।  

विज्ञापन


प्रदेश में चार मई से उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जबकि इससे पहले अगले महीने अप्रैल से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। शिक्षा विभाग परीक्षाओं को कराने की तैयारी में जुटा है। वहीं कुछ शिक्षक संगठनों की ओर से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


इन संगठनों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। यदि शीघ्र मांगे न मानी गई तो संगठन से जुड़े शिक्षक आंदोलन के लिए बांध्य होंगे, लेकिन इससे पहले कि शिक्षक आंदोलन करते शासन ने विभाग से जुड़ी समस्त श्रेणी की सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश आवश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम 1966 की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन शक्ति का प्रयोग करते हुए राज्यपाल इस आदेश के प्रकाशन की तिथि से छह महीने की अवधि के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग जिसमें उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद भी शामिल है की समस्त श्रेणी की हड़ताल पर रोक लगाते हैं। यह भी आदेश दिया गया है कि यह आदेश गजट में प्रकाशित किया जाएगा।

 

स्कूल फीस को लेकर भी जारी हुआ आदेश
स्कूल फीस को लेकर उत्तराखंड शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने नया शासनादेश जारी किया है। सोमवार को जारी किए गए इस आदेश में लिखा गया है कि विगत चार फरवरी 2021 से राज्य में कक्षा छह से 11 तक की कक्षाएं आठ फरवरी से कुछ शर्तों के साथ खोले जाने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed