फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government anger rises over DFO disobedience strict order to given to attend meeting

Uttarakhand: डीएफओ की नाफरमानी पर शासन का चढ़ा पारा, बैठक में उपस्थित होने को दिए कड़े निर्देश

Thu, 16 Nov 2023 06:05 PM IST
अलका त्यागी विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Nov 2023 06:05 PM IST
सार

जिलों में जिलाधिकारी राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। सरकार की ओर से संचालित कई विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय बनाना भी डीएम की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government anger rises over DFO disobedience strict order to given to attend meeting
पत्र - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जिलों में जिलाधिकारी की ओर से विकास कार्यों के संबंध में बुलाई जाने वाली बैठकों में जाने से प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कन्नी काट रहे हैं। कई जिलों से इसकी शिकायत मिलने के बाद शासन ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव वन ने पीसीसीएफ (हॉफ) को पत्र लिखकर इस संबंध में कड़े निर्देश जारी करते हुए डीएफओ के मासिक एवं अन्य जरूरी बैठकों में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। जिलों में जिलाधिकारी राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। सरकार की ओर से संचालित कई विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय बनाना भी डीएम की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


जिला स्तर पर विकास कार्यों से संबंधित कई प्रकरणों में वन भूमि और अन्य अड़चनें सामने आती हैं। ऐसे में इन बैठकों में प्रभागीय वनाधिकारी का होना आवश्यक रहता है। इस संबंध में पूर्व में मुख्य सचिव की ओर से भी आदेश जारी किए गए हैं। अब इस संंबंध में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु की ओर से वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक को कड़ा पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कहा गया कि आपके स्तर से सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिलाधिकारी के स्तर से बुलाई जाने वाली बैठकों में डीएफओ आवश्यक रूप से प्रतिभाग करें। यदि किसी कारणवश या राजकीय कार्य की वजह से बाहर होने पर वह बैठक में भाग नहीं ले पा रहे हैं, तो इसकी सूचना पूर्व में ही जिलाधिकारी को दें। भविष्य में इन प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी ताकीद किया गया है।

तीन जिलों के जिलाधिकारियों ने की शिकायत
शासन के सूत्रों की मानें तो हाल ही में देहरादून, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि संबंधित जिलों के डीएफओ आवश्यक बैठकों में नहीं पहुंच रहे हैं और न ही अनुपस्थित रहने के कारण की सूचना दी जा रही है। इससे विकास से संबंधित तमाम कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed