फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Global Investors Summit 2023 Invitation sent to three thousand investors from across world

Uttarakhand Investors Summit: देश दुनिया के तीन हजार निवेशकों को भेजा निमंत्रण, पीएम मोदी करेंगे उद्धाटन

Thu, 30 Nov 2023 08:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Nov 2023 08:32 PM IST
सार

Uttarakhand Global Investors Summit 2023: वर्ष 2018 के बाद उत्तराखंड में दूसरी बार निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में निवेशक सम्मेलन की तैयारियां चल रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Global Investors Summit 2023 Invitation sent to three thousand investors from across world
उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए देश-विदेश के तीन हजार निवेशकों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। दो सौ बड़े उद्योग घरानों के नामी उद्योगपति भी सम्मेलन में पहुंचेंगे। आठ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। जबकि नौ दिसंबर को समापन पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आने की संभावना है।

विज्ञापन


वर्ष 2018 के बाद उत्तराखंड में दूसरी बार निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में निवेशक सम्मेलन की तैयारियां चल रही है। उद्योग विभाग की ओर से सम्मेलन के लिए देश-विदेश के लगभग तीन हजार निवेशकों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। बड़े उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री कार्यालय से निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। कई निवेशक राज्य अतिथि होंगे। उनके आने-जाने के लिए हेलिकॉप्टर और ठहरने का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी उद्धाटन और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के समापन पर आने की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। 2018 में हुए निवेशक सम्मेलन में भी पीएम मोदी आए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पीएम सम्मेलन में आने की हामी भरी है। इसके अलावा समापन समारोह में राष्ट्रपति के आने की संभावना है। हालांकि राष्ट्रपति का अधिकारिक तौर पर कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi Tunnel Rescue: ऋषिकेश एम्स से डिस्चार्ज हुए 40 श्रमिक, सभी स्वस्थ, एक की स्वास्थ्य जांच जारी

दो लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हो चुका करार

निवेशक सम्मेलन से धामी सरकार का पर्यटन, आयुष वेलनेस, हेल्थ केयर, रीयल एस्टेट, ऑटो, फार्मा, शिक्षा, कृषि एवं बागवानी, आईटी, अवस्थापना विकास, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश पर फोकस है। सम्मेलन के लिए लंदन, बर्मिघम, दुबई, अबुधाबी, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद के अलावा राज्य में रुद्रपुर, हरिद्वार में हुए रोड शो में दो लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुका है। सरकार ने निवेशक सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed