फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand girl sucheta reached World highest Khardung La pass by bike

विश्व की सबसे ऊंची सड़क पर बाइक से पहुंचीं उत्तराखंड की बेटी सुचेता, बनाया नया रिकॉर्ड

Tue, 26 Jun 2018 09:36 AM IST
विजयलक्ष्मी भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विजयलक्ष्मी भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand girl sucheta reached World highest Khardung La pass by bike
sucheta

19 वर्षीय सुचेता ने विश्व की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड (उच्चतम वाहन योग्य सड़क) खारदुंग ला दर्रा (पास) टॉप पर बाइक चलाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। लेह स्थित खारदुंग ला दर्रा टॉप पर बाइक चलाने का साहस दिखाने वाली सुचेता उत्तराखंड की पहली बेटी हैं।

विज्ञापन


सीमावर्ती जनपद चमोली के जोशीमठ निवासी महेश सती की दो बेटियों में सबसे बड़ी सुचेता सती ने महज 14 साल की उम्र में बाइक चलाना सीख लिया था। उन्हें छोटी उम्र से ही बाइक चलाने का शौक था।
विज्ञापन


बाइक चलाने के इस जुनून के चलते सुचेता ने खारदुंग ला टॉप पर जाने वाली सबसे कम उम्र और उत्तराखंड की पहली बाइकर्स गर्ल का खिताब अपने नाम दर्ज कराया। इससे पहले दिल्ली की 20 वर्षीय रिया खारदुंग ला दर्रा टॉप पर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुचेता ने बताया कि आईएएस एकेडमी के डीएस रावत की पहल पर 10 जून को देहरादून से 11 सदस्यीय दल करीब पांच हजार किमी दूर खारदुंगला टॉप के लिए निकला। दल में 10 लड़कों के साथ सुचेता अकेली सबसे कम उम्र की लड़की थी।

सुचेता बतातीं हैं कि 10 जून को दल 650 किमी की दूरी तय कर 12 घंटे में पटनी टॉप पहुंचा। दूसरे दिन दल कारगिल के लिए रवाना हुआ। इसके बाद 18 हजार 380 फीट की दूरी तय कर 15 जून को खारदुंग ला दर्रा पार कर टॉप पर पहुंचे और 22 जून को मनाली होते हुए देहरादून पहुंची।

18380 फीट ऊंचा है खारदुंग ला दर्रा

uttarakhand girl sucheta reached World highest Khardung La pass by bike
Khardung La pass

इस बीच रास्ते में रोहतांग दर्रा, केलांग, लांगलांगल, बारलाचला, सर्चू, पांग, मोरेडेजर्ट, लेह, नुब्रा घाटी आदि स्थानों से होकर दल आगे बढ़ा। वह बताती हैं कि दल के सदस्य प्रतिदिन करीब चार सौ किमी बाइक चलाते थे। चांग्ला में सड़क टूटी हुई थी। ऐसे में कड़ाके की ठंड में खड़ी चढ़ाई पर बाइक चलाना काफी मुश्किल था, लेकिन दल के लीडर जैक्सन लोचन व अन्य साथी पंकज, मानव, आनंद, आकाश, किशन, प्रशांत व अभिषेक ने हौसला नहीं हारने दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सर्चू में तापमान माइनस 2-3 था। इसमें बाइक चलाना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और मंजिल पा ही ली। डीएवी की बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सुचेता इससे पहले बाइक से औली, हर्षिल, धर्मशाला जा चुकी हैं। उन्हें ट्रैकिंग का भी काफी शौक है। वह चंगबंग पीक व फूलों की घाटी भी जा चुकी हैं। वह बताती हैं कि अब उनका अगला लक्ष्य कश्मीर से कन्याकुमारी तक बाइक से सफर करने का है।

18380 फीट ऊंचा है खारदुंग ला दर्रा
खारदुंग ला दर्रा हिमालय स्थित एक दर्रा है। यह समुद्र तल से लगभग 5602 मीटर (18,380 फ ीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह परिवहन योग्य भारत और संभवत: विश्व का सबसे ऊंचा दर्रा है लेकिन इसकी ऊंचाई विवादित भी है। यह दर्रा मध्य एशिया में कशगर को लेह से जोड़ने वाला ऐतिहासिक मार्ग भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed