फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand get place one again in giving army officer.

सेना को जांबाज देने में उत्तराखंड फिर नंबर वन

Sat, 12 Dec 2015 10:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Dec 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand get place one again in giving army officer.

हर घर फौजी की कहावत को चरितार्थ करते हुए एक बार फिर उत्तराखंड ने सेना को जांबाज देने में अपनी बादशाहत कायम की है।

विज्ञापन


इस बार आईएमए की पीओपी में प्रदेश के 29 युवा पासआउट होकर सेना में अफसर बनेंगे। जनसंख्या के हिसाब से यह आंकड़ा अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ऊपर है। प्रदेश गठन के बाद से उत्तराखंड नंबर वन की पोजिशन पर कायम है।

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड से इस बार कुल 469 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट होंगे। सबसे अधिक 74 जीसी उत्तर प्रदेश के हैं। संख्या के हिसाब से हरियाणा के 67 जीसी पासआउट होंगे। उत्तराखंड, बिहार और राजस्थान के 29-29 जीसी पासआउट होंगे। पंजाब और केरल के 28-28 जीसी पासआउट होंगे।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के नौ, असम के पांच, चंडीगढ़ के 3, छत्तीसगढ़ के 6, दिल्ली के 23, गुजरात का 1, गोवा के 2, हिमाचल प्रदेश के 12, जम्मू-कश्मीर के 16, झारखंड के 7, कर्नाटक के 11, मध्यम प्रदेश के 20, महाराष्ट्र के 24, मणिपुर के 8, मेघालय का 1, नागालैंड का 1, उड़ीसा के 2, तमिलनाडु के 12, तेलंगाना के 7, त्रिपुरा का 1, पश्चिमी बंगाल के 12 जीसी पासआउट होकर सेना का हिस्सा बनेंगे। इन राज्यों में जनसंख्या के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड से पासआउट होने वाले जीसी की संख्या सबसे ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed