फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Garhwal range office Sub-inspector and constable transferred to Kumaon Accused of indiscipline

Uttarakhand: गढ़वाल रेंज कार्यालय में तैनात दरोगा और सिपाही कुमाऊं ट्रांसफर, अनुशासनहीनता का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 12:11 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Sep 2025 12:11 AM IST
सार

पिछले दिनों एसटीएफ ने कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के भतीजे मनीष बॉलर को गिरफ्तार किया था। बॉलर भाजपा पार्षद थी था जिसे भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Garhwal range office Sub-inspector and constable transferred to Kumaon Accused of indiscipline
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

अनुशासनहीनता के आरोप में गढ़वाल रेंज कार्यालय में तैनात दरोगा लोकेंद्र सिंह और सिपाही अभिषेक चौधरी को कुमाऊं रेंज ट्रांसफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों विभिन्न जांचों को प्रभावित कर रहे थे। पिछले दिनों भी प्रवीण वाल्मीकि गैंग से ताल्लुकात रखने वाले दो सिपाहियों को कुमाऊं रेंज ट्रांसफर किया गया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों एसटीएफ ने कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के भतीजे मनीष बॉलर को गिरफ्तार किया था। बॉलर भाजपा पार्षद थी था जिसे भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया था। आरोप था कि मनीष बॉलर लोगों की बेशकीमती जमीनों को हड़पने के लिए उन्हें धमकाता है। इसके बाद प्रवीण वाल्मीकि को सितारगंज जेल से अल्मोड़ा जेल ट्रांसफर कर दिया गया था। इस मामले में एसटीएफ ने जब जांच शुरू की तो इसमें रेंज कार्यालय में तैनात दो सिपाहियों के नाम भी सामने आए। इन दोनों सिपाहियों को पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से कुमाऊं रेंज कार्यालय अटैच कर दिया था।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने शुरू की जांच, सभी कप्तानों से तीन दिन में कार्ययोजना मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फिर से दो कर्मचारियों को ट्रांसफर किए जाने के बाद तमाम तरह की बातें हो रही है। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों कर्मचारियों पर रेंज कार्यालय में होने वाली विभिन्न जांचों में बेवजह हस्तक्षेप करने का आरोप है। मामला जब पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में आया तो इन्हें भी मंगलवार को कुमाऊं रेंज ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में फिलहाल किसी विभागीय जांच के आदेश या निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के अनुशासन और आचरण पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई भी पुलिसकर्मी अनुशासन या आचरण के मानकों के विपरीत कार्य करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-डॉ. वी मुरुगेशन, एडीजी कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed