फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand freezing cold people imprisoned in home

उत्तराखंडः हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में किया कैद, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

Wed, 18 Dec 2019 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Dec 2019 11:14 AM IST
सार

  • शीतलहर की चपेट में मैदानी जिले, अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री लुढ़का 
  • अभी तीन दिन तक और कंपकंपाएगी ठंड, 21 और 22 को बारिश की संभावना 

विज्ञापन
uttarakhand freezing cold people imprisoned in home
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शीतलहर और कोहरे के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। ठंड ने 19 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पिछले 19 वर्षों में 17 दिसंबर 2019 सबसे ठंडा दिन रहा। 

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से ही कोहरा छाया था। शीतलहर के कारण कंपकंपी छूट रही थी। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और कोहरा छाया रहा। शाम को कोहरा घना होने के साथ ही गिर रही ओस ने सर्दी को और बढ़ा दिया। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 10.0 और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान : 21 और 22 को हो सकती है बारिश-बर्फबारी

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 21 और 22 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 

17 दिसंबर का पारा
वर्ष   - अधिकतम  - न्यूनतम 
2001  23.2            8.3
2002  22.8            8.8 
2003  17.0            9.8
2004  24.4            9.7 
2005  24.5            6.9 
2006  24.2            7.4             
2007  19.2            3.9 
2008  23.0            9.9 
2009  24.5            7.6
2010  23.8            6.2 
2011  16.0            7.3 
2012  23.3            9.4
2013  22.0            7.2
2014  19.5            6.9
2015  19.5            5.8
2016  21.8            6.4 
2017  17.0            5.4    
2018  24.0            5.5  
2019  13.0            10.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed