फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand fraud btc joining scam

फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाला : डेढ़ वर्ष, तीन जांच अधिकारी, नतीजा सिफर

Wed, 25 Apr 2018 11:27 AM IST
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, रुद्रपुर
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 25 Apr 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand fraud btc joining scam
teacher

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बीटीसी की फर्जी अंकतालिका और अन्य फर्जी दस्तावेज लगाकर नियुक्ति पाने वाले 17 शिक्षकों के खिलाफ डेढ़ साल बाद भी जांच अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर सके।

विज्ञापन


घोटाले की जांच के लिए अब तक तीन विवेचक नियुक्त हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, इतना समय बीतने के बाद भी जांच अधिकारियों ने शिक्षा विभाग से प्राथमिक जांच रिपोर्ट भी प्राप्त नहीं की। अब जांच एसआईटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में शिक्षा विभाग में बीटीसी की फर्जी अंकतालिका और अन्य फर्जी दस्तावेजों से शिक्षकों के भर्ती होने का मामला प्रकाश में आया था। शिक्षा विभाग की ओर से मामले की छानबीन करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों के 17 लोगों के फर्जीवाड़ा कर पंतनगर क्षेत्र में बतौर शिक्षक नियुक्ति पाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी 17 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर 16 अक्तूबर 2016 को पंतनगर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के लिए तत्कालीन सिडकुल चौकी प्रभारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। 11 माह तक जांच में कोई प्रगति नहीं हुई तो दूसरे दरोगा को जांच सौंपी गई, लेकिन फिर भी पांच महीने तक जांच लटकी रही। इसके बाद फिर जांच अधिकारी बदला गया, लेकिन यह भी करीब तीन माह की जांच में कोई नतीजा नहीं निकाल पाए।


करीब डेढ़ वर्ष की जांच के नतीजों पर गौर करें तो जांच अधिकारी अब तक मात्र वादी के बयान दर्ज करने के सिवा कुछ नहीं कर पाए हैं। जांच को आगे बढ़ाने के लिए विवेचकों ने न ही शिक्षा विभाग से प्राथमिक जांच रिपोर्ट ली और न मामले से जुड़े दस्तावेज जुटाए। इस वजह से डेढ़ वर्ष बाद भी जांच अधर में लटकी है। शायद इसी कारण अब एसआईटी का गठन करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed