फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand fourth class State Employees Federation's warning

चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की चेतावनी, 'सीएम आवास पर घेरा डालो'

Thu, 14 Nov 2019 10:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Nov 2019 10:01 AM IST
सार

  • चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में फैसला
  • सात सूत्रीय मांग पत्र पर कार्रवाई न होने से नाराज, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
uttarakhand fourth class State Employees Federation's warning
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने ऐलान किया कि लंबित मांगों पर अब देहरादून में एक प्रदेशव्यापी रैली का आयोजन होगा। महासंघ ने सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के आवास पर जुटने को तैयार रहें।

विज्ञापन


बैठक में आगाह किया गया कि लंबित मांगों पर सरकार की उदासीनता से अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट रहा है। बैठक में 4200 ग्रेड पे व एसीपी की मांग की गई। बैठक में असंतोष जाहिर किया गया कि बार-बार मांग पत्र सौंपे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


तहसील सदर में महासंघ प्रदेश अध्यक्ष नाजिम सिद्धिकी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर चतुर्थ कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश के अधिकारियों और अन्य संवर्गों के कार्मिकों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है, वहीं उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार शासन को सौंपे गए सात सूत्रीय मांग पत्र पर महासंघ को अब तक वार्ता तक का न्योता नहीं दिया गया है। बैठक में एसीपी की अवधि को 10, 20 और 30 वर्ष किए जाने पर नाराजगी जाहिर की गई। कहा गया कि इससे चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के संवर्ग पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उनके पास पदोन्नति के बेहद सीमित अवसर हैं। उन्होंने एसीपी के लाभ के लिए उच्च प्रविष्टी की गणना को आधार बनाए जाने के प्रावधान पर भी एतराज जताया।


उन्होंने मांग की कि संतोषजनक सेवा के आधार पर ही एसीपी का लाभ दिया जाना चाहिए। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बनवारी सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। बैठक में राजपाल सिंह , मनबर सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद यादव, आरके धनाई, सुंदर लाल आर्य, रमेश कश्यप, मनमोहन सिंह नेगी, जयकृत सिंह कठैत, नंदा बल्लभ पांडेय समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed