फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Foundation Day: Waiting for plans to get implemented railway line and road plans demand

उत्तराखंड राज्य स्थापना: योजनाओं के कागजों से निकलकर धरातल पर उतरने का इंतजार, रेलवे लाइन और सड़क की मांग

Wed, 06 Nov 2024 12:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Nov 2024 12:20 PM IST
सार

काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन योजना में सर्वे का काम हाल ही में पूरा हुआ है। लालकुआं से सितारगंज होते हुए खटीमा के लिए करीब 63 किमी रेलवे लाइन की योजना भी है।  इन सभी योजनाओं के फाइलों से वायदों से निकलकर धरातल पर उतरने का इंतजार है।

विज्ञापन
Uttarakhand Foundation Day: Waiting for plans to get implemented railway line and road plans demand
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्थापना के बाद सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में और तेजी से काम शुरू हुआ है। लेकिन, कई योजनाएं हैं, जिनकी मांग दशकों से हो रही है, जो आज तक धरातल पर नहीं उतर सकीं। टनकपुर से हरिद्वार के लिए कंडी मार्ग से लेकर बागेश्वर-टनकपुर रेलवे लाइन जैसी परियोजना के साथ कई गांवों में आज भी सड़क पहुंचने का इंतजार है।

विज्ञापन

ब्रिटिशकाल से चल रही कवायद

बागेश्वर-टनकपुर रेलवे लाइन की कवायद ब्रिटिशकाल से चल रही है। संबंधित रेलवे लाइन (169.99 किमी) के लिए इसी साल अप्रैल में सर्वे शुरू किया गया। काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन की योजना भी है, जिसका सर्वे का काम हाल ही में पूरा हुआ है। लालकुआं से सितारगंज होते हुए खटीमा के लिए करीब 63 किमी रेलवे लाइन की योजना भी है। रामनगर से चौखुटिया रेलवे लाइन की भी बात हो चुकी है। इन सभी योजनाओं के फाइलों से वायदों से निकलकर धरातल पर उतरने का इंतजार है।

विज्ञापन

राज्य में सैकड़ों किमी कच्चे मार्ग

ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की अंतरिम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि राज्य गठन के 22 साल बाद भी प्रदेश में छह हजार से अधिक गांवों में सड़क नहीं पहुंची है। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदेश में 5,828 गांव आज भी शून्य से पांच किमी तक के फासले पर हैं। हालत यह है कि 84 गांवों के लोगों को आज भी 10-10 किमी पैदल चलना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: किसी के माथे का सिंदूर उजड़ा तो किसी का भाई चल बसा...बराथ गांव में एक साथ जलीं कई चिताएं

इसके अलावा टनकपुर-चोरगलिया-रामनगर-कालागढ़-कोटद्वार होते हुए जाने वाल वाले मार्ग की मांग भी लंबे समय से हो रही है, पर यह मार्ग अस्तित्व में नहीं आ सका। लोनिवि से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवागमन के लिए मार्ग बनाए गए, लेकिन इनमें 6,751 किमी मार्ग कच्चे हैं। वाटर बाउंड मैकडैम मार्ग 424 किमी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed