फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Foundation Day CM Dhami announced Pravasi Uttarakhand Parishad will be formed in state

उत्तराखंड स्थापना दिवस: सम्मेलन में सीएम धामी की घोषणा, प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंड परिषद का होगा गठन

Thu, 07 Nov 2024 08:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Nov 2024 08:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की माटी से जुड़े प्रवासियों ने शिक्षा, अनुसंधान, ब्यूरोक्रेसी, फिल्म निर्माण, उद्योग, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Foundation Day  CM Dhami announced Pravasi Uttarakhand Parishad will be formed in state
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में इसकी घोषणा की। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे प्रवासी उत्तराखंडियों से राज्य के विकास में अपना योगदान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासियों से कहा कि कम से कम वर्ष में एक बार अपने गांव और पैतृक घर पर जरूर आएं और अपनी-अपनी विशेषज्ञता के हिसाब से अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दें। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड @ 2025 का लोगो लांच किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की माटी से जुड़े प्रवासियों ने शिक्षा, अनुसंधान, ब्यूरोक्रेसी, फिल्म निर्माण, उद्योग, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान उत्तराखंड से हैं। भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस विपिन रावत भी इसी भूमि से थे। उत्तराखंड की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट है। हमारे प्रवासी देश के विभिन्न राज्यों में अपनी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन सभी को उत्तराखंड की मिट्टी से फिर से जोड़ने का एक प्रयास है। यह ऐसा समागम है, जहां सभी प्रवासी भाई बहन न सिर्फ राज्य के अधिकारियों के साथ संवाद कर सकेंगे बल्कि उन्हें विभिन्न राज्यों में निवासरत अन्य उत्तराखंडी प्रवासियों से भी मिलने का अवसर प्राप्त हो रहा है। पिछले एक साल में बेरोजगारी की दर 4.4 प्रतिशत कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड स्थापना दिवस: प्रवासी सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, मंथन...कैसा रहा राज्य का 24 साल का सफर

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंड़ियों ने अपने संघर्ष और परिश्रम के बल पर देश के कोने-कोने में अलग पहचान बनाई है। उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य में कार्य करने के लिए अनेक क्षेत्रों में संभावनाएं हैं।विधायक विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना बड़े संघर्षों के बाद हुई। राज्य में कार्य करने के लिए बहुत अच्छा वातावरण है। हम सबको राज्य के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा, यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें प्रवासी सम्मेलन में आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मेरे लिए मातृभूमि उत्तराखंड है। यह देवभूमि प्रतिभाओं की धनी है।

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा, राज्य में क्षेत्रीय फिल्मों को बढ़ावा मिलना चाहिए। उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन सेतु के रूप में कार्य करेंगे।

केंद्र सरकार में सचिव वाणिज्य सुनील बर्थवाल ने कहा, प्रवासियों को अपने गांव को गोद लेने वाला विचार सराहनीय है। राज्य के लिए वे हर संभव सहयोग देंगे और अपनी मातृभूमि के विकास के लिए भागीदार बनेंगे। सामूहिक खेती से उत्तराखंड में जैविक उत्पादों को बढ़ाया जा सकता है।

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा, प्रवासी उत्तराखंड़ियों को अपने माटी से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सराहनीय पहल की गई है। राज्य में पर्यटन, ऊर्जा, वन संपदाओं, उद्योग के क्षेत्र में कार्य की अनेक संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, किशोर उपाध्याय, सविता कपूर, विधायक एवं प्रवासी उत्तराखंडी सुरेन्द्र मैठाणी, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed